कसडोल - संतोष साहू/ 25/5/2026- बारनवापारा अभयारण्य के दोंद गांव में दंतैल हाथी का आतंक: एक ग्रामीण को पटक पटक कर मार डाला,,,,, आस-पास के गांवों में हाई अलर्ट,,,,

कसडोल - संतोष साहू/ 25/5/2026*दोंद गांव में दंतैल हाथी का आतंक: एक ग्रामीण को पटक पटक कर मार डाला,,,,, आस-पास के गांवों में हाई अलर्ट,,,



कसडोल - क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से उत्पात मचा रहे एक खतरनाक दंतैल हाथी ने रविवार, 24 मई को ग्राम दोंद में एक दिल दहला देने वाली घटना को अंजाम दिया। हाथी ने ग्राम दोंद के ही एक ग्रामीण, जहरु राम नेताम पर अचानक हमला कर दिया और उन्हें उठाकर जमीन पर पटक दिया, जिससे मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में शोक और भारी दहशत का माहौल है।

चार दिनों से मचा रहा था मुरुमडीह में उत्पात
स्थानीय सूत्रों और वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, यह वही दंतैल हाथी है जो पिछले चार दिनों से लगातार मुरुमडीह क्षेत्र के खेत-खलिहानों में डेरा डाले हुए था और किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुँचा रहा था। रविवार को इस हाथी ने ग्राम दोंद की ओर रुख किया। रात के समय वन विभाग की टीम, मुस्तैद हाथी मित्र दल और स्थानीय ग्रामीणों ने अदम्य साहस दिखाते हुए कड़ी मशक्कत के बाद हाथी को आबादी वाले हिस्से से दूर खदेड़ा था।
खलिहानों के रास्ते पहाड़ी की ओर बढ़ा हाथी
ग्रामीणों पर हमला करने के बाद दंतैल हाथी सीधे गांव के खलिहानों को पार करते हुए पास की पहाड़ी की ओर निकल गया है। वन विभाग के अधिकारियों का अनुमान है कि हाथी पहाड़ी के रास्ते से होते हुए आस-पास के अन्य ग्रामीण इलाकों में प्रवेश कर सकता है।
इन गांवों में अलर्ट जारी, वन विभाग ने की अपील
हाथी की आवाजाही को देखते हुए वन विभाग ने ग्राम मुड़पार,दोंद,सुरबाय, पांडादाह, गुढ़ागढ़,भिभौरीं,बफरा, बार, हरदी सहित आस-पास के सभी सीमावर्ती गांवों में हाई अलर्ट जारी कर दिया है।

वन विभाग और हाथी मित्र दल ने ग्रामीणों से अपील की है कि:

वे रात या तड़के सुबह अकेले खेतों या पहाड़ी की तरफ न जाएं।
हाथी को देखने पर उसे कतई न उकसाएं और न ही उसके करीब जाकर फोटो/वीडियो बनाने का प्रयास करें।
किसी भी आपातकालीन स्थिति में तुरंत वन अमले या हाथी मित्र दल को सूचित करें।
फिलहाल वन विभाग की टीम हाथी की लोकेशन पर लगातार नजर बनाए हुए है और पीड़ित परिवार को नियमानुसार मुआवजा दिलाने की मांग ग्राम वासियों ने की है।

हाथी के हमले से बीती रात जहरू नेताम की मौत हो गयी है । जिन्हें रात  में पिथौरा अस्पताल ले जाया गया । सुबह शव परीक्षण किया जाएगा । मृतक के परिजनों को तात्कालिक सहायता राशि 25 हजार दिया गया ।,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,

 कृष्णानु चंद्राकर अधीक्षक बारनवापारा अभ्यारण्य

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ