बलौदाबाजार- अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई
भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री एवं प्रख्यात राष्ट्रपुरुष स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
बलौदाबाजार - अटल बिहारी वाजपेयी के जयंती के अवसर पर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व का स्मरण करते हुए वक्ताओं ने उनके राष्ट्र निर्माण, सुशासन, लोकतांत्रिक मूल्यों तथा विकासोन्मुखी सोच को प्रेरणादायी बताया।
कार्यक्रम में राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा, पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन, वरिष्ठ नेता विजय केसरवानी तथा जिला महामंत्री कृष्णा अवस्थी पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष चितावर जास्वाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सभी अतिथियों ने अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि अटल जी का जीवन राष्ट्रसेवा, लोकतांत्रिक आदर्शों, संवेदनशील नेतृत्व और विकास की राजनीति का उत्कृष्ट उदाहरण है। उनके विचार आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित एवं जनसेवा के संकल्प के साथ किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता गण मंच का संचालन भारतीय जनता पार्टी मंडल ग्रामीण का मंडल अध्यक्ष वर्मा ने किया।


0 टिप्पणियाँ