कसडोल - कसडोल पुलिस द्वारा सट्टा-पट्टी लिखाने वाले खाईवाल आरोपी मुकेश यादव को घेराबंदी कर किया गिरफ्तार ,,,,लंबे समय से चला रहा था सट्टे का कारोबार,,,,,



कसडोल -  कसडोल पुलिस द्वारा सट्टा-पट्टी लिखाने वाले खाईवाल आरोपी मुकेश यादव को घेराबंदी कर किया गिरफ्तार ,,,,लंबे समय से चला रहा था सट्टे का कारोबार,,,,,

कसडोल - ​पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार  दिनांक 17.08.2026 को मुखबिर की सूचना पर सट्टा-पट्टी लिखने वाले आरोपियों रामचरण मिरी एवं सखाराम श्रीवास को पकड़ा गया था। पूछताछ एवं मेमोरेंडम कथन में उन्होंने स्वीकार किया था कि वे मुकेश यादव निवासी कसडोल के लिए सट्टा-पट्टी लिखने का काम करते हैं। घटना के बाद से ही आरोपी मुकेश यादव लगातार फरार चल रहा था।

​दिनांक 26.08.2026 को थाना कसडोल पुलिस द्वारा कड़ा सुराग जुटाकर घेराबंदी करते हुए आरोपी मुकेश यादव को हिरासत में लिया गया। पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा जुर्म स्वीकार किया गया तथा उसके कब्जे से सट्टा-पट्टी, पेन एवं नगदी रकम ₹470 जप्त कर कब्जे में ली गई। आरोपी का कृत्य छ.ग. राज्य जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 06 का पाए जाने पर अपराध क्र. 311/2026 एवं 312/2026 के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई। प्रकरणों में आरोपी को दिनांक 26.08.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्यवाही की जा रही है। *आरोपी मुकेश यादव आदतन एवं शातिर अपराधी है, जिसके विरुद्ध जुआ, बलवा, मारपीट के कुल तीन अपराधिक प्रकरण में पूर्व में भी दर्ज हैं।*

​गिरफ्तार आरोपी- मुकेश यादव पिता स्व. संतोष यादव, उम्र 21 वर्ष, निवासी बाजार चौक कसडोल, थाना कसडोल

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ