डरा-धमकाकर महिला से दुष्कर्म का आरोप, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार,,,गिधौरी पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर भेजा जेल

डरा-धमकाकर महिला से दुष्कर्म का आरोप, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
गिधौरी पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर भेजा जेल

गिधौरी - थाना गिधौरी पुलिस ने महिला को जान से मारने एवं बदनाम करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में एक व्यक्ति को त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी की गिरफ्तारी घटना की रिपोर्ट दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर की गई।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़िता ने थाना गिधौरी में शिकायत दर्ज कराई कि आरोपी संतोष कुमार साहू (35), पिता स्व. सम्मेलाल साहू, निवासी हसुवा, थाना गिधौरी ने उसके घर में घुसकर उसे बदनाम करने तथा उसके बच्चे को जान से मारने की धमकी दी और उसकी इच्छा के विरुद्ध दुष्कर्म किया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 167/2026 दर्ज कर धारा 64(2)(एम) बीएनएस के तहत विवेचना शुरू की।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तत्काल आरोपी के संभावित ठिकाने पर दबिश दी और उसे हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार विवेचना के दौरान पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपी को 25 अगस्त 2026 को विधिवत गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय के निर्देशन में महिला संबंधी अपराधों में त्वरित कार्रवाई एवं शून्य सहनशीलता की नीति के तहत कार्रवाई किए जाने की बात पुलिस ने कही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ