कसडोल-पूरे भारत वर्ष में "बी वी जी राम जी" योजना को गांव गांव पहुचाने के लिए भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशानुसार कसडोल विकासखंड के 5 ग्रामो में से एक ग्राम ग्राम पंचायत बिलारी (क) में ग्रामीणों के सहयोग से कार्यक्रम रखा गया । भगतराम नायक प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा छत्तीसगढ़ सुश्री दामिनी कुंजाम जिला सदस्य भाजपा सभापति बलौदाबाजार-भाटापारा ,दिपांन्जली प्रधान भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता ,गौरी भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता ,जगनमोहन नायक गोलाझर सरपंच, भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता बिलारी सरपंच, भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं और सभी वरिष्ट कार्यकर्ताओ के साथ सभी ग्राम वासियों के साथ बैठकर चर्चा की गई । वही ग्रामीणों को बताया गया कि विबि जीराम जी के योजना से मजदूर किसान एवं ग्रामीण जन सभी को योजना से लाभ होगा और जिससे हमारा देश हमारा ग्राम विकसित भारत की संकल्पना की ओर तेजी से अग्रसर होगा। इस योजना से प्रत्येक मजदूरों को 125 दिन का काम मिलेगा । बैठक में मुख्य रूप से जनपद सदस्य अनिता संकुल पोर्ते सभापति जनपद पंचायत कसडोल, सरपंच अमजद खान ग्राम पंचायत राजा देवरी , धनेश निषाद सहसंयोजक बया मंडल, दुपत नायक संयोजक बया मंडल , ग़ौरी यादव भाजपा सक्रिय कार्यकर्ता आदि उपस्थित थे ।
0 टिप्पणियाँ