https://images.news18.com/ibnkhabar/uploads/2025/12/Untitled-design-2025-12-9f0622538426134884e4ba5464eb4237-3x2.jpgरिपोर्ट- अब्दुल असलम. छत्तीसगढ़ के कोरबा के उरगा थाना क्षेत्र के कुदरी गांव के एक फार्म हाउस में 11 दिसंबर को हुए ट्रिपल मर्डर केस का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इस मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी तांत्रिक आशीष दास द्वारा तंत्र-मंत्र के माध्यम से पांच लाख रुपये को दो करोड़ 50 लाख रुपये करने का झांसा देकर मृतक नितेश रात्रे, अशरफ मेमन और सुरेश साहू को फार्म हाउस पर बुलाया गया था. आशीष और उसके साथियों ने एक-एक कर तीनों को मौत के घाट उतार दिया. आरोपियों के पास से हत्या में इस्तेमाल नायलॉन की रस्सी, तंत्र-मंत्र सामग्री, मोबाइल फोन, मोटरसाइकिल, स्कूटी, इनोवा कार और पांच लाख रुपये सहित अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है.
from छत्तीसगढ़ News in Hindi, छत्तीसगढ़ Latest News, छत्तीसगढ़ News https://ift.tt/nN5rehL
via IFTTT


0 टिप्पणियाँ