छत्तीसगढ़ में अदिति अग्रवाल को मिला था पहला स्थान, 1 साल बाद भी नहीं मिले इनाम के ₹5000

https://images.news18.com/ibnkhabar/uploads/2025/12/Untitled-design-1-2025-12-8129ec06944cede8ab29e343dccd8996-3x2.jpgरिपोर्ट- सुजीत शाह. छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ जिला मुख्यालय की बेटी अदिति अग्रवाल ने इसी साल जनवरी में शासन द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में कहानी लेखन में प्रदेश में पहला स्थान पाया था. रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल द्वारा अदिति को 5000 रुपये का डमी चेक और प्रमाण पत्र दिया गया था. हैरानी की बात यह है कि इनाम की राशि आज तक अदिति को नहीं मिल सकी है. करीब एक साल बाद भी राशि नहीं मिलने से निराश अदिति और उनके परिजनों ने प्रशासन और राज्य सरकार से गुहार लगाई है. माता-पिता ने कहा कि ऐसे में बच्चों का मनोबल टूटता है. यह राशि मिलती, तो बेटी का मनोबल बढ़ता. उसे आगे बढ़ने का हौसला मिलता. सरकार और जिला प्रशासन को यह राशि देनी चाहिए. छत्तीसगढ़ कहानी लेखन में प्रथम आई अदिति ने दोबारा प्रतियोगिता में भाग नहीं लिया.

from छत्तीसगढ़ News in Hindi, छत्तीसगढ़ Latest News, छत्तीसगढ़ News https://ift.tt/hgUMYGu
via IFTTT

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ