कसडोल - विकासखण्ड कसडोल के विभिन्न स्कूलों का औचक निरीक्षण,,,,, जिला परियोजना अधिकारी व उनके टीम के द्वारा किया गया निरीक्षण,,,,अधिकारी ने माना बच्चे का स्तर एवरेज है,,,,

कसडोल - विकासखण्ड कसडोल के विभिन्न स्कूलों का औचक निरीक्षण,,,,,  जिला परियोजना अधिकारी व उनके टीम के द्वारा किया गया निरीक्षण,,,,अधिकारी ने माना बच्चे का स्तर एवरेज है,,,,

कसडोल-  विकासखण्ड कसडोल के वनांचल क्षेत्र के अंतिम छोर में स्थित शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला छतालडबरा के साथ मुरुमडीह, रवान जैसे स्कूलों का औचक निरीक्षण उनके बेहतर कार्यशैली को दर्शाता है साथ ही हायर सेकेण्डरी एवं पूर्व माध्यमिक शाला कोसमसरा का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान जिला परियोजना अधिकारी नरेंद्र वर्मा ने सम्बंधित शाला के संस्था प्रमुखों को बच्चों के अपार आईडी, यु-डाइस डाटा अतिशीघ्र पूर्ण करने एवं पढ़ाई लिखाई को बेहतर बनाने, शिक्षा गुणवत्ता में सुधार लाने मध्यान भोजन में दिये गये मेनू के अनुसार पोषण युक्त आहार देने इत्यादि निर्देश दिये |
          हायर सेकेण्डरी कोसमसरा एवं मिडिल स्कूल कोसमसरा के संस्था प्रमुखो को दैनन्दनी का उपयोग नहीं करने के वजह से कारण बताओ नोटिस भी जारी किये एवं प्रति दिवस दैनन्दनी के साथ अध्यापन कार्य करने हेतु निर्देशित किया है |    
          प्राथमिक एवं मिडिल के बच्चों को कक्षा में जाकर सवाल पूछे गए। शाला में पढ़ाई का स्तर औसत में है। औसत स्तर में सुधार करने को कहा गया।और पाठ्यक्रम पूर्ण करने व पाचवीं आठवीं बोर्ड को ब्लू प्रिंट के अनुसार परीक्षा की तैयारी करने एवं समय सीमा में पाठ्यक्रम पूर्ण करने निर्देश दिए।
      निरीक्षण टीम में जिला परियोजना अधिकारी (समग्र शिक्षा) नरेंद्र वर्मा ,सहायक जिला परियोजना अधिकारी खेलावन वर्मा ,जिला नोडल परियोजना जहीर अब्बास , कसडोल विकासखंड स्रोत समन्वयक नीलमणि साहू, लेखापाल रामदयाल पटेल  रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ