कसडोल - ग्राम ​मड़वा में बाजार के पास मवेशियों पर स्कार्पियो चढ़ाने वाले आरोपी चालक संतोष यादव पर गिरौदपुरी पुलिस की गाज,,,,पुलिस अधीक्षक गौरव राय (IPS) के कुशल निर्देशन में पुलिस चौकी गिरौदपुरी द्वारा त्वरित एवं सख्त कानूनी कार्रवाई,,,,



● *ग्राम ​मड़वा में बाजार के पास मवेशियों पर स्कार्पियो चढ़ाने वाले आरोपी चालक पर गिरौदपुरी पुलिस की गाज!*
● *​पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय (IPS) के कुशल निर्देशन में पुलिस चौकी गिरौदपुरी द्वारा त्वरित एवं सख्त कानूनी कार्रवाई!*
● *​लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाकर 03 बछड़ा एवं 02 गायों की मृत्यु कारित करने वाला आरोपी गिरफ्तार!*
● *​घटना में प्रयुक्त सफेद रंग की स्कार्पियो वाहन (क्रमांक CG-22-M-1500) जप्त!*
● *​भारतीय न्याय संहिता की धारा 325 के तहत अपराध पंजीबद्ध; मृत मवेशियों का पीएम उपरांत किया गया दफन, घायल गाय का उपचार जारी!*

जिला बलौदाबाजार-भाटापारा में सड़क दुर्घटनाओं एवं बेजुबान मवेशियों के प्रति लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने वाले बेपरवाह चालकों के विरुद्ध पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय (IPS) के कुशल निर्देशन में लगातार सख्त वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस चौकी गिरौदपुरी (थाना गिधौरी-टुण्डरा) पुलिस द्वारा ग्राम मड़वा में मवेशियों को कुचलने वाले स्कार्पियो चालक के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त वाहन जप्त किया गया है।

*​घटना का विवरण:*- ​दिनांक 30.07.2026 को रात्रि लगभग 08:00 बजे ग्राम मड़वा के बाजार के पास स्कार्पियो वाहन क्रमांक CG-22-M-1500 के चालक द्वारा अपने वाहन को अत्यधिक तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए सड़क पर खड़े 03 बछड़ा एवं 03 गायों के ऊपर वाहन चढ़ा दिया गया था। इस भीषण दुर्घटना में मौके पर ही 03 बछड़ा एवं 02 गायों की दर्दनाक मृत्यु हो गई तथा 01 गाय गंभीर रूप से घायल होकर लंगड़ाने लगी।

*​त्वरित अपराध पंजीबद्ध एवं उपचार/पोस्टमार्टम प्रक्रिया:*- ​मामले में प्रार्थी शिव कुमार जायसवाल (निवासी मड़वा) की रिपोर्ट पर पुलिस चौकी गिरौदपुरी द्वारा आरोपी स्कार्पियो चालक के विरुद्ध अपराध क्रमांक 154/2026, धारा 325 BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए मृत 03 बछड़ों एवं 02 गायों का पशु चिकित्सक से पोस्टमार्टम (P.M.) कराकर कफन-दफन कराया गया तथा घायल 01 गाय का पशु चिकित्सकों द्वारा तत्काल इलाज शुरू कराया गया।

*​आरोपी की गिरफ्तारी एवं वाहन जप्ती:* चौकी गिरौदपुरी पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले के आरोपी लखन लाल यादव उर्फ संतोष यादव को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से दुर्घटना कारित करने वाले सफेद रंग के स्कार्पियो वाहन (क्रमांक CG-22-M-1500) को जप्त कर कब्जे पुलिस लिया गया। प्रकरण में नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की गई है।

आरोपी- लखन लाल यादव उर्फ संतोष यादव उम्र 39 वर्ष, निवासी मड़कड़ा, थाना कसडोल

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ