दल से बिछड़े हाथी का आतंक, खराब कर रहा फसलें, सड़क पर आने से घंटों लग रहा जाम

https://images.news18.com/ibnkhabar/uploads/2025/11/Untitled-design-1-2025-11-b3460ae387e5fdd5b76387dda4bd5c1e-3x2.jpgछत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर वन परिक्षेत्र में दल से बिछड़े एक हाथी का आतंक जारी है. हाथी की वजह से लोगों में दहशत का माहौल है. हाथी किसानों की फसलों को भी नुकसान पहुंचा रहा है. वहीं रात के वक्त कई बार सड़क पर आने की वजह से मुख्य मार्ग भी प्रभावित हो रहा है. राहगीरों में भी हाथी के सड़क पर आने से डर का माहौल देखने को मिल रहा है. लगभग एक महीने से ज्यादा समय से दल से बिछड़े हाथी ने वाड्रफनगर वन परिक्षेत्र में डेरा जमाया हुआ है. हाथी ने आसपास के किसानों के खेत में लगी फसल को भारी नुकसान पहुंचाया है, जिससे ग्रामीणों में काफी आक्रोश है. स्थानीय लोगों की मानें तो हाथी की वजह से रात के वक्त उन्हें डर लगा रहता है. वहीं अब हाथी मुख्य मार्ग पर पहुंचकर यातायात को भी प्रभावित करने लगा है. रात के वक्त सड़क पर आने से घंटों तक सड़कें जाम हो रही हैं. वन विभाग हाथी को दूसरी जगह ले जाने में नाकाम साबित हो रहा है.

from छत्तीसगढ़ News in Hindi, छत्तीसगढ़ Latest News, छत्तीसगढ़ News https://ift.tt/vEciUWa
via IFTTT

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ