कसडोल - चीतल के अवैध शिकार प्रकरण में फरार 2 आरोपियों की गिरफ्तारी,,,,,घटना दिनांक के फरार थे दोनो मुख्य आरोपी,,,और दोनो आरोपी को न्यायायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल किया गया,,,,

कसडोल - चीतल के अवैध शिकार प्रकरण में फरार 2 आरोपियों की गिरफ्तारी,,,,,घटना दिनांक के फरार थे दोनो मुख्य आरोपी,,,और दोनो आरोपी को न्यायायिक अभिरक्षा में  जेल दाखिल किया गया,,,,

कसडोल उप वन मंडल के अंतर्गत वन परिक्षेत्र अर्जुनी में  दिनांक 24.08.2025 को चीतल के अवैध शिकार किया गया था जिसमे वन विभाग ने अज्ञात शिकारियों के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध किया था। प्रकरण में संलिप्त 2 आरोपियों को उसी दिन 24.08.2025 को जेल दाखिला कराया गया था, जबकि प्रकरण में शामिल अन्य 2 आरोपी घटना के पश्चात् से फरार थे।

फरार आरोपियों की लगातार पतासाजी विभाग की टीम द्वारा की जा रही थी। दिनांक 19.11.2025 को एक फरार आरोपी अनिल बरिहा पिता चमार सिह बरिहा अर्जुनी को गिरफ्तार किया गया। वही
दिनांक 22.11.2025 को दूसरे फरार आरोपी श्रीधर बरिहा पिता मंगल सिंह बरिहा अर्जुनी को भी गिरफ्तार किया गया। प्रभारी वन परिक्षेत्र अधिकारी  रूपेंद्र साहू ने बताया कि दोनों मुख्य आरोपी थे जो घटना के दिन से ही फरार थे । दोनों आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूर्ण कर जिला जेल बलौदाबाज़ार में न्यायिक अभिरक्षा (जेल दाखिला) में भेजा गया है।

वन विभाग द्वारा वन्यजीव अपराधों के विरुद्ध शून्य सहनशीलता की नीति अपनाते हुए यह कार्रवाई की गई है। गणवीर धम्मशील, वनमंडलाधिकारी बलौदाबाज़ार के निर्देशानुसार शिकार की रोकथाम एवं वन्यजीव संरक्षण को सुदृढ़ करने हेतु अर्जुनी वन परिक्षेत्र की टीम द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।

वनमंडलाधिकारी  गणवीर धम्मशील ने कहा है कि इस प्रकार के अपराधों में संलिप्त लोगों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।साथ ही उन्होंने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार के वन्यजीव अपराध या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल निकटतम वन कार्यालय को उपलब्ध कराएँ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ