सरस्वती शिशु मंदिर अर्जुनी के प्रबंधकारिणी सदस्यों का निर्वाचन सम्पन्न।
चन्द्रिका बने अध्यक्ष व सचिव बने डमरूधर।
अर्जुनी । सरस्वती शिक्षा संस्थान द्वारा अंर्तगत संचालित सरस्वती शिशु मंदिर के महावीर शिक्षण समिति अर्जुनी का प्रतिवर्ष की तरह प्रबंधकारिणी का निर्वाचन किया गया जिसमें निर्वाचित पदाधिकारी एवं सदस्य गण इस प्रकार चुने गये। अध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद शर्मा ,सचिव डमरू धर वर्मा, कोषाध्यक्ष श्री जवाहर वर्मा, उपाध्यक्ष राजेंद्र जैन, सहसचिव अरुण सेन, दुलीचंद जैन, सदस्य नेतराम वर्मा, चिंतामणि साहू सदस्य,सदस्य श्रीमती रेखा वर्मा ,श्रीमती पुष्पा वर्मा,सदस्य संतोष कुमार वर्मा, सदस्य चंद्रशेखर वर्मा सदस्य रहे साथ ही रमेश कुमार शर्मा प्राचार्य पदेन सदस्य चुने गए उक्त प्रबंधकारिणी सदस्यों के निर्वाचन अधिकारी खोडस राम कश्यप के मार्गदर्शन सम्पन्न हुआ।


0 टिप्पणियाँ