कसडोल - सोलर पावर प्लांट महीने भर से बंद, अंधेरे में डूबा वनांचल क्षेत्र के आधा दर्जन गांव, बच्चो की पढ़ाई में दिक्कत,,,अधिकारी ग्रामीणों को दे रहे है तारीख पे तारीख,,,,,,,
कसडोल - लौदाबाजार जिले के अंतिम छोर में बसे वन ग्राम रवान की सोलर पावर प्लांट महीने भर से बंद पड़ा हुआ है ,ग्रामीण अंधेरे में जीवन जीने को मजबूर हो रहे है । सरकार बदलने पर लोगो को भी अपने जीवन स्तर बदलने की उम्मीद थी ,लेकिन सरकार भले ही बदल गए पर वनांचल के ग्रामीणों का जीवन नही बदला ,ग्राम रवान में 2004 से सोलर पावर प्लांट लगा हुआ है हर बार सरकार से बिजली की मांग करते है पर सरकार द्वारा वन ग्रामों में बिजली नही देने का हवाला देते हुए सोलर पावर को बढ़ाने की आश्वाशन देते है लेकिन ये सिर्फ आश्वासन ही रह जाता है ।देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है इधर लोग अंधेरे में जंगली जानवर के बीच खतरे में जीवन जी रहे है ।सरकार डिजिटल इंडिया की बात करती है जबकि गांव में बिजली और नेटवर्क नही ।ग्राम रवान के ग्रामीणों का कहना है की सरकार या सोलर को दिन और रातभर दे नही सकते तो इसे भी ले जाए,ये सिस्टम सिर्फ दिखाने और वाहवाही के लिए न लगाए।अभी ग्रामीण पूरी तरफ अंधेरे में जी रहे है किसी को कोई तबीयत खराब हो या बच्चों को पढ़ना हो तो कोई सुविधा ही नही है।वनांचल के और बाकी ग्राम मोहदा, कौहाबहारा, छताल का भी यही हाल है ।ऊपर जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारी को फोन करने पर आजकल करके बहाना करते है और अपने सैलेरी और सोलर की सर्विस चार्ज पूरे एक साल की पहले से ही ले लेते है।


0 टिप्पणियाँ