कसडोल: गांजा तस्करी के अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़,,,,,,अवैध रूप से गांजा परिवहन में प्रयुक्त 13 लाख रुपए कीमत मूल्य का स्विफ्ट डिजायर एवं नेक्सान कार भी किया गया जप्त,,,,,,गिधौरी पुलिस को आज 02 प्रकरण में कुल ₹23,10,000 कीमत का मशरूका जप्त करने में मिली है सफलता,,,,,एक दिन पहले ही इसी सड़क मार्ग में कार्यवाही कर कुल ₹9,00,000 कीमत मूल्य का 89 किलोग्राम गांजा किया गया था जप्त,,,,,,,5 आरोपी गिरफ्तार,,,, गिधौरी पुलिस की कार्यवाही,,,,,,

कसडोल : थाना गिधौरी पुलिस का अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने वाले तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी*
● *आज गिधौरी-सारंगढ़ सड़क मार्ग में नाकाबंदी कर दो अलग-अलग मामलों में 05 अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों को किया गया गिरफ्तार*
● *लग्जरी कार के माध्यम से अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने आरोपियों को कार सहित एक बार फिर दबोचा गया*
● *आरोपियों से कुल ₹10,10,000 कीमत मूल्य का 101 किलोग्राम गांजा किया गया जप्त*
● *अवैध रूप से गांजा परिवहन में प्रयुक्त 13 लाख रुपए कीमत मूल्य का स्विफ्ट डिजायर एवं नेक्सान कार भी किया गया जप्त*
● *गिधौरी पुलिस को आज 02 प्रकरण में कुल ₹23,10,000 कीमत का मशरूका जप्त करने में मिली है सफलता* 
● *एक दिन पहले ही इसी सड़क मार्ग में कार्यवाही कर कुल ₹9,00,000 कीमत मूल्य का 89 किलोग्राम गांजा किया गया था जप्त*

विभिन्न माध्यमों से यह सूचना लगातार प्राप्त हो रही थी कि, जिले का गिधौरी होते हुए जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ की ओर सड़क मार्ग गांजा तस्करों द्वारा एक सुरक्षित मार्ग के रूप में उपयोग किया जा रहा है। गांजा तस्करों के इस नेटवर्क को तोड़ने एवं इस अवैध कार्य में लिप्त आरोपियों की धरपकड़ हेतु लगातार कड़ी कार्रवाई होना अत्यंत आवश्यकता था। उक्त योजना पर कारगर कार्यवाही हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री दीपक कुमार झा द्वारा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश कुमार यादव एवं उप पुलिस अधीक्षक श्री राजेश श्रीवास्तव को गिधौरी से सारंगढ़ बिलाईगढ़ सड़क मार्ग में लगातार पुलिस द्वारा निगरानी करने हेतु निर्देशित किया। जिसका सुखद परिणाम कल ही देखने को मिला जिसमें *कल दिनांक 09.01.2024 को गिधौरी पुलिस द्वारा सड़क मार्ग में नाकाबंदी कर ₹9 लाख कीमत मूल्य का 89 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा पकड़ा गया था।* साथ ही पुलिस टीम द्वारा इस मार्ग में लगातार सतत् निगरानी एवं चेकिंग कार्यवाही लगातार जारी था। 
इसी क्रम में मुखबिर एवं विश्वस्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि दिनांक 09-10.01.2024 की दरम्यानी रात सारंगढ़ की ओर से सड़क मार्ग द्वारा 02 अलग-अलग कार के माध्यम से भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर कुछ शातिर अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर आने वाले हैं। कि सूचना पर *थाना गिधौरी से थाना प्रभारी निरीक्षक के.सी.दास के नेतृत्व में उनि आर.डी.साहू, प्रआर नरेश खूंटे, मानिक बंजारे, आर सुजीत तम्बोली, रामलाल, नरेंद्र निषाद, सुरेश यादव, सिदार की पुलिस टीम द्वारा* गुप्प अंधेरे एवं कडकडाती ठंड में खुले आसमान के नीचे सारंगढ़-गिधौरी सड़क मार्ग पर नाकाबंदी किया गया।

01. *दिनांक 09-10.01.2024 की रात्रि बस स्टैंड गिधौरी के पास घेराबंदी कर एक स्विफ्ट डिजायर कार को रोका गया।* कार में चालक सहित 02 लोग बैठे थे, जिनसे पूछताछ पर दोनों की गतिविधियां संदिग्ध लग रही थी। तत्पश्चात दोनों व्यक्तियों को नीचे उतारकर, कार का सुक्ष्मतापूर्वक निरीक्षण किया गया। *सफेद रंग मारुति सुजुकी स्विफ्ट डिजायर कार क्र. MP04 ZK1348 में तलाशी के दौरान वाहन की डिक्की में पैकेट में बंधा अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला*। तलाशी कार्रवाई पश्चात कार में मिले *गांजा का विधिवत तौल कार्यवाही कराया गया, जिसमें कार से कुल 91 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला* जिसे विधिवत जप्त किया गया है। *उक्त गांजा का बाजार मूल्य ₹9,10,000 है। साथ ही कार क्र. MP04 ZK1348 अनुमानित कीमत लगभग 05 लाख रुपए को भी जप्त किया गया है। इस प्रकार कार्रवाई में 91 किलो गांजा सहित कुल ₹14,10,000 का मशरूका जप्त किया गया* है। 
आरोपियों के नाम
01. भूपेंद्र सिंह राजपूत पिता दिलीप सिंह उम्र 35 वर्ष निवासी पिपरिया इतवारा बाजार विनोबा वार्ड थाना पिपरिया जिला नर्मदा पुर होशंगाबाद मध्यप्रदेश
02. पोषण सिंह पिता परमोधी सिंह उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम पिपरौडी जैतहरी अपना जैतहरी जिला अनूपपुर मध्यप्रदेश 

02. *दूसरे प्रकरण में दिनांक 09-10.01.2024 की रात्रि ग्राम कुम्हारी के पास घेराबंदी कर एक नेक्सान कार को रोका* गया। कार में चालक सहित 03 लोग बैठे थे। तीनों व्यक्तियों को नीचे उतारकर, कार का सुक्ष्मतापूर्वक निरीक्षण किया गया। *नेक्सान कार क्र. CG17 KS4594 में तलाशी के दौरान वाहन में 10 पैकेट बंधा अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला*। तलाशी कार्रवाई पश्चात कार में मिले *गांजा का विधिवत तौल कार्यवाही कराया गया, जिसमें कार से कुल 10 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला* जिसे विधिवत जप्त किया गया है। *उक्त गांजा का बाजार मूल्य ₹1,00,000 है। साथ ही नेक्सान कार क्र. CG17 KS 4594 का अनुमानित कीमत लगभग 08 लाख रुपए को भी जप्त किया गया है। इस प्रकार कार्रवाई में 10 किलोग्राम गांजा सहित कुल ₹9,00,000 का मशरूका जप्त किया गया* है। 
आरोपियों के नाम 
01. राघवेंद्र बसोड पिता फुलझर उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम पोडा तिगड्डा थाना गाडावारा जिला नरसिंहपुर मध्य प्रदेश 
02. दाशरथी मिहिर पिता गंगाराम उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम जमला थाना पदमपुर जिला बरगढ़ उड़ीसा 
03. सरोज साहू उर्फ़ लाला साहू पिता चंद्रबली उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम पथरौड़ी थाना कोतमा जिला अनूपपुर मध्य प्रदेश

*थाना गिधौरी पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 10.01.2024 को अलग-अलग दो प्रकरण में लग्जरी कार के माध्यम से गांजा तस्करी करने वाले 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही दोनों प्रकरणों में ₹10,10,000 कीमत मूल्य का कुल 101 किलोग्राम गांजा एवं 13 लाख रुपए कीमत मूल्य का दो कार जप्त किया गया है। इस प्रकार संपूर्ण कार्यवाही में गिधौरी पुलिस द्वारा एक क्विंटल से भी ज्यादा वजनी अवैध मादक पदार्थ गांजा सहित कुल ₹23,10,000 कीमत मूल्य का मशरूका जप्त करने में सफलता मिली है*। सभी पांच आरोपियों के विरुद्ध थाना गिधौरी में 20 B NDPS एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ