कसडोल: स्वामी आत्मानंद स्कूल कसडोल में सभी बच्चों के साथ आयोजित किया गया जागरूकता कार्यक्रम*
● *छात्र-छात्राओं को बाल अधिकार, सोशल मीडिया उपयोग में सावधानी, साइबर अपराध आदि के संबंध में विस्तार पूर्वक दी गई जानकारी*
● *स्कूल के सभी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक गणों को यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी देकर, नियमों का पालन करने हेतु दिलाया गया शपथ*
कसडोल: जिले के सभी स्कूल, कॉलेज एवं अन्य स्थानों में अध्ययन एवं प्रशिक्षणरत छात्राओं को परामर्श, प्रशिक्षण व पराक्रम के अनुसार कानूनी अधिकारों व प्रावधानों व गुड टच बैड टच की जानकारी सोशल मीडिया फ्रॉड, साइबर फ्रॉड से बचने की जानकारी, महिला सुरक्षा हेतु जारी अभिव्यक्ति एप की विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान करने हेतु लगातार कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिस समाज में बेटियां सुरक्षित और सशक्त हो वह समाज निरंतर प्रगति की पथ की ओर अग्रसर होता है। जिले में पुलिस टीम द्वारा जिले के स्कूल कॉलेजों आदि में जाकर छात्राओं को उनके कानूनी अधिकार, साइबर अपराध, सोशल मीडिया उपयोग में सावधानी और उनके अधिकारों की बातों पर मार्गदर्शन और लगातार संवाद किया जा रहा है।
गसी क्रम में *आज दिनांक 23.08.2023 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री दीपक कुमार झा के निर्देशन में, निरीक्षक लखेश केंवट थाना प्रभारी एवं थाना कसडोल से यातायात की पुलिस टीम द्वारा स्वामी आत्मानंद स्कूल कसडोल में जागरूकता कार्यक्रम* आयोजित किया गया। इस दौरान स्कूल में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को उक्त अभियान के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया। छात्र-छात्राओं को उनके अधिकार व कानूनी की जानकारियां दी गई। गुड-टच बैड-टच तथा महिला संबंधी अपराध घटित होने पर त्वरित की जाने वाली कार्यवाही के बारे में समझाया गया। बालिका/महिला संबंधित अधिनियम पॉक्सो एक्ट व आईपीसी की महत्वपूर्ण धाराएं अन्य अधिनियम की जानकारी दी गई। उन्हें साइबर क्राइम, सोशल मीडिया, क्राइम से बचाव आदि की जानकारी दी गई। थाना कसडोल की यातायात पुलिस टीम द्वारा यातायात नियमों के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया गया की नाबालिक बच्चों को किसी भी हालत में दोपहिया वाहन चालन हेतु नहीं देना चाहिए। साथ ही आमजनों को सीट बेल्ट एवं हेलमेट धारण कर सदैव वाहन चलाने के बारे में बताया गया। *इसके अतिरिक्त स्कूल के समस्त छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक गणों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए नियमों का सदैव पालन करने हेतु शपथ भी दिलाया गया।* कार्यक्रम में स्वामी आत्मानंद स्कूल कसडोल प्राचार्य संतोष वर्मा, अधिवक्ता पुनेश्वर नाथ मिश्रा, पुलिस स्टाफ कसडोल एवं यातायात के स्टाफ उपस्थित रहे।


0 टिप्पणियाँ