कसडोल: छरछेद में अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बिक्री करने वाले शराब कोचिया को किया गया गिरफ्तार,,,,,,,81 लीटर महुआ शराब जब्त,,,,,सबरिया डेरा बलौदा का है आरोपी,,,,,कसडोल पुलिस की बड़ी कार्यवाही,,,,,

कसडोल: थाना कसडोल पुलिस द्वारा  ग्राम छरछेद में अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बिक्री करने वाले शराब कोचिया को किया गया गिरफ्तार*
● *आरोपियों से ₹16,200 कीमत मूल्य का कुल 81 लीटर कच्ची महुआ शराब किया गया जप्त*
● *आरोपी द्वारा दो बोरियों में कुल 540 छोटे-छोटे झिल्लियों का पाउच बांधकर किया जा रहा था कच्ची महुआ शराब का परिवहन*
● *प्रकरण में आरोपी से अवैध रूप से शराब परिवहन में इस्तेमाल मोटरसाइकिल CG04 PB 6229 भी किया गया जप्त*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री दीपक कुमार झा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार एवं श्री अभिषेक सिंह उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय के मार्गदर्शन में *थाना कसडोल पुलिस द्वारा निरीक्षक लखेश केंवट के नेतृत्व में शराब कोचियों की धरपकड़ कार्यवाही* लगातार जारी है। इसी क्रम में *आज दिनांक 16.08.2023 को थाना कसडोल की पुलिस टीम द्वारा ग्राम छरछेद के देवारपारा में दबिश देकर अवैध रूप से महुआ शराब बनाकर बिक्री करने वाले एक शातिर शराब कोचियों* को गिरफ्तार किया गया है। *आरोपी से 02 बोरियों में ₹16,200 कीमत मूल्य का 81 लीटर छोटे-छोटे पाउच में बंधा हुआ कुल 540 पाउच कच्ची महुआ शराब जप्त* किया गया है। साथ ही अवैध रूप से *महुआ शराब परिवहन करने में इस्तेमाल मोटरसाइकिल CG04 PB6229 भी जप्त किया गया है।* आरोपी के विरुद्ध थाना कसडोल में अपराध क्र. 450/2023 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए आरोपी को जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। 
आरोपी- शिवकुमार गोड पिता धरम गोड उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम बलौदा थाना गिधौरी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ