बलौदाबाजार
चलती बोलेरो वाहन मे लगी भीषण आग मेन रोड की घटना से लोग रहे सहमे
जिला मुख्यालय में नही है फायर स्टेशन आग बुझाने में होती है देर,,,
नरेश चौहान टी आई सिटी कोतवाली ने बताया कि बलौदाबाजार के अम्बेडकर चौक मे एक चलती बोलेरो मे अचानक आग लग गयी धुंआ निकलते देख चाक सादिक ने भाग कर जान बचाई वही जिला मुख्यालय में से काफी दुर सारे ब्रिगेड होने के कारण आग पर तत्काल काबू नहीं पाया जा सका जब तक फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और आग पर काबू पाया तब तक बोलेरो वाहन पूरी तरह जल चुकी थी फिलहाल कोई जनहानि नहीं हुई है पर मेन रोड की घटना होने से लोग दहशत में आ गये थे।
वाहन चालक सादिक हुसैन ने बताया कि वह गाड़ी का कांच लगवाने जा रहा था, इसी बीच धुंआ निकलते दिखाई दिया जिससे वह गाड़ी खडा़ कर दुर भागा और जान बचाई है आग लगने का कारण भीषण गर्मी और शार्ट सर्किट हो सकता है।पुलिस जांच में जुटी है ।
बलौदाबाजार जिला मुख्यालय में पहले भी आगजनी की घटना हो चुकी है पर जिला मुख्यालय में फायर स्टेशन नहीं है वह 12 किमी दूर है इसलिए आग पर त्वरित काबू पाने मे दिक्कत होती है लोगों की मांग है कि जिला मुख्यालय में ही फायर स्टेशन दिया
फिलहाल मेन रोड की घटना से लोग काफी दहशत में थे वही अचानक आग लगने से डायव्हर भी सहम गया था। लोगों की मांग है कि जिला मुख्यालय में फायर ब्रिगेड के लिए जगह दी जाये ताकि आगजनी की घटना मे लोगों को त्वरित सहायता मिल सके।


0 टिप्पणियाँ