पिथौरा :नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार,,,,,,,पिथौरा पुलिस की कार्यवाही,,,,,,

पिथौरा :नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार,,,,,,,पिथौरा पुलिस की कार्यवाही,,,,,,
      
पिथौरा:  भिथिडीह के युवक रितेश ठाकुर को स्थानीय पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।।          घटना के सम्बन्ध में पिथौरा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार विगत दिनांक-8/5/22 को नाबालिग लड़की के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उनकी नाबालिग लड़की  को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर भगा कर ले गया है प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 94 / 22 धारा 363 भादवि का अपराध पंजीबद्ध के विवेचना में लिया गया था।घटना की गंभीरता को देखते हुए इसकी जानकारी तत्काल पुलिस अधीक्षक महासमुंद  धर्मेंद्र सिंह को दी गयी। जिनके द्वारा नाबालिग लड़की को शीघ्र बरामद करने एवं आरोपी को गिरफ्तार करने हेतु निर्देश दिया एवं पुलिस टीम गठित की गई और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महासमुंद आकाश राव गिरिपुंजे  एवं एसडीओपी पिथौरा प्रेम साहू के  कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पिथौरा निरीक्षक शिवानंद तिवारी द्वारा सरगर्मी से अपहृता  एवं आरोपी की पतासाजी की गयी और *आरोपी रिंकेश ठाकुर पिता संतराम ठाकुर उम्र 25 निवासी भिथिडिह को 1/3/2023  को गिरफ्तार किया गया है एवं प्रकरण में धारा 366 .376 भादवी एवं पाक्सो एक्ट की धारा 6 जोड़ी गई। 
इस कार्यवाही में *पुलिस अधीक्षक महासमुंद श्री धर्मेंद्र सिंह के दिशा निर्देश अनुसार एवं अधिक पुलिस अधीक्षक श्री आकाश राव गिरिपुंजे एवं एसडीओपी पिथौरा श्री प्रेम साहू के कुशल मार्गदर्शन में थाना पिथौरा से निरीक्षक शिवानंद तिवारी  एएसआई कौशल साहू .  आरक्षक उमेश साहू मिहिर बीसी गौतम पटेल .गोपी पटेल संजय निषाद . राम किशुन* की सराहनीय भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ