पिथौरा: चोरी हुई 14 चक्का ट्रक का आरोपी गिरफ्तार,,,,सायबर सेल एवम थाना पिथौरा की संयुक्त कार्यवाही,,, कल समीप के अवतार ढाबा से चोरी गयी ट्रक पिथौरा पुलिस ने सायबर सेल की सहायता से तलाश कर एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

*चोरी हुई 14 चक्का ट्रक का आरोपी गिरफ्तार।*
 *सायबर सेल एवम थाना पिथौरा की संयुक्त कार्यवाही।*

  पिथौरा, कल समीप के अवतार ढाबा से चोरी गयी ट्रक पिथौरा पुलिस ने सायबर सेल की सहायता से तलाश कर एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कल 21.03.2023 को प्रार्थी सुनील अग्रवाल उम्र 50 वर्ष सा. वार्ड नं. 13 सरायपाली के द्वारा थाना पिथौरा महासमुन्द में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 21.03.2023 को ट्रक ड्राईवर व हेल्पर दिलीप सेठ के साथ मंदिर हसौद में माल भरने के लिये मेरा 14 चक्का ट्रक क्रमांक CG 06 GM 6809 को लेकर सरायपाली से निकले थे। ट्रक के ड्राईवर सिरधर ने फोन करके बताया कि वापसी में अवतार ढाबा पिथौरा में चाय पीने रूके थे और ट्रक में चाबी लगा हुआ था तब हेल्पर दिलीप सेठ चोरी करने के नीयत से ट्रक को चोरी कर महासमुन्द की ओर ले गया। प्रार्थी के लिखित रिर्पोट पर थाना पिथौरा महासमुन्द अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया था।घटना की सूचना के बाद पिथौरा पुलिस ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस अधीक्षक को दी।
  पुलिस अधीक्षक महासमुन्द धर्मेंद्र सिंह ने घटना की गंभीरता को देखते हुये तत्काल सायबर सेल महासमुन्द एवं थाना पिथौरा टीम को आरोपी को पकड़ने तत्काल 02 टीम का गठन किया गया। टीमो को अलग-अलग दिशाओं में सीसीटीवी फुटेज के मदद से चोरी हुये ट्रक वाहन एवं आरोपी दिलीप सेठ के बारे में जानकारी एकत्र करना प्रारंभ किया।सी सी। टीवी फुटेज में चोरी हुये ट्रक वाहन झलप, पटेवा रोड की तरफ जाते हुये दिखा। जिस पर टीम तत्काल रवाना हुई।पुलिस ने चोरी हुआ ट्रक सोनासिल्ली मोड के पास आरोपी दिलीप सेठ चोरी की गई ट्रक के साथ मिला जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया।जिस पर उसने अपना नाम दिलीप सेठ पिता स्व. बादल सेठ उम्र 40 वर्ष सा. अर्जुन्डा थाना सरायपाली महासमुन्द का निवासी होना बताया।
    आरोपी दिलीप सेठ से पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म स्वीकार किया। आरोपी ने बताया कि अवतार ढाबा के पास खडे 14 चक्का ट्रक को चोरी की नीयत से उक्त ट्रक चोरी किया। आरोपी से ट्रक वाहन क्रमांक CG 04 GM 9744 कीमति 20,00,000/- रूपये जप्त कर थाना पिथौरा महासमुन्द में उक्त आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 55/23 धारा 379 भादवि. के तहत् कार्यवाही की गई है।*यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक  धर्मेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में अति0 पुलिस अधीक्षक श्आकाश राव एवं अनु0अधिकारी (पु) पिथौरा प्रेम साहू, के निर्देशन मे थाना प्रभारी पिथौरा शिवानंद तिवारी, सायबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक नसीम उद्दीन खान, स ऊ नि लक्ष्मण साहू प्रआर कुबेर जयशवाल आर. देव कोसरिया, मुकेश चन्द्राकर, गौतम पटेल, संजय निषाद, राम किशुन एवं थाना पिथौरा की टीम के द्वारा की गई।*

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ