पिथौरा- रजिंदर खनूजा: समीप के किशनपुर में कथित स्वयं प्रकट शिवलिंग स्थल पर कल सोमवार को धमतरी निवासी एक दम्पति के गले की चैन एवम सोने का लॉकेट अज्ञात चोर ने पार कर दिया।घटना की सूचना के बाद स्थानीय पुलिस ने मामले की जांच में जुटी,,,,,मिट्टी को ताबीज बनाकर बिक्री,,,,,विशेष रिपोर्ट,,,,पढ़िए
समीप के किशनपुर में कथित स्वयम प्रकट शिवलिंग स्थल पर अब लोगो का भरोसा धीरे धीरे कम होता जा रहा है लिहाजा भीड़ कम तो हुई है परन्तु यहां धर्म की आड़ में होने वाले अवैध कार्यो का व्यवसाय अभी भी जारी है।स्थल पर महुआ अवैध शराब की बिक्री जोर शोर से जारी है।इसके अलावा यहां भीड़ में जेबकतरे एवम उठाईगिरी करने वाले भी सक्रिय है।शिवलिंग स्थल के समीप खेतो में पार्किंग एवम खेतो में दुकान लगाने वालों से भी शुल्क वसूलने का काम जारी है।
बरबसपुर की तरह जांच की मांग:
ग्राम में शिवलिंग के नाम से एक परिवार द्वारा दर्शनार्थियों द्वारा अब तक एक करोड़ के आसपास चढ़ोत्तरी एकत्र की जा चुकी है।अब ग्रामीणों की मांग है कि जिस तरह बरबसपुर में इसी तरह के एक स्वप्रकट शिवलिंग की पुरातत्व विभाग द्वारा जांच कर कार्यवाही की गई है। उसी तरह किशनपुर में भी कथित स्वप्रकट शिवलिंग की जांच कर कार्यवाही करने की मांग उठने लगी है।
बड़े नेताओ के कारण बढ़ी भीड़:
किशनपुर में कथित स्वप्रकट शिवलिंग के प्रचार प्रसार में सबसे बड़ी भूमिका स्टार नेताओ ने निभाई है।इनमे क्षेत्र के कुछ बड़े नेताओं ने बाकायदा दर्शन कर लाखो रुपये मंदिर निर्माण हेतु दान देने के अलावा इसका गुणगान करने के कारण भीड़ बढ़ रही है।
मिट्टी भरी ताबीज 20 रुपये:
किशनपुर में कथित प्रकट शिवलिंग के सामने की मिट्टी ले जाने की होड़ लगी है जिसके कारण सामने ही कोई 100 वर्ग फ़ीट में गहरा गड्ढा हो चुका है।पूरे कार्यक्रम के संचालक लिंगराज प्रधान ने बताया कि मिट्टी निकालने से यहां बड़ा गड्ढा बन रहा है जिसे जे सी बी से काली मिट्टी लेकर भरा जा रहा है।भरी गयी मिट्टी 12 घण्टे में पुनः चमत्कारी हो जाती है।अब इस चमत्कारी मिट्टी से यहां के दुकानदार भी फायदा उठा रहे है।बताया जाता है कि यहां की मिट्टी भर कर ताबीज 20 रुपये में बेची जा रही है।
यूट्यूब से बढ़ी भीड़:
किशनपुर मामले में यूटूबर्स ने ही सबसे बड़ा कमाल किया है।यूट्यूब में कोई सैकड़ा भर वीडियो से किशनपुर के गुणगान देखे जा सकते है।इसके अलावा कल मुख्यमंत्री के एक फोटो को वायरल कर उसमें लिखा गया है कि मुख्यमंत्री भी शिवलिंग दर्शन करने किशनपुर पहुचे।जबकि इसकी सच्चाई पता लगाने पर पता चला कि मुख्यमंत्री किसनपुर कभी गए ही नही है।बहरहाल सोशल मीडिया का सहारा लेकर यहां एक परिवार ने करोड़ो की आमदनी कर ली है जो कि अब जांच का विषय है।


0 टिप्पणियाँ