पिथौरा,बागबाहरा खरियारराड रेलवे मार्ग पर सिवनीकला रेलवे स्टेशन के पास बीती रात एक युवक ने एक नाबालीग युवती के साथ ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली।आत्महत्या का कारण पता नहीचल पाया है।दोनों मृतक चचेरे भाई बहन बताए जा रहे है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार -शनिवार की दरमियानी रात कोई तीन बजे कोमाखान पुलिस को उक्त घटना की जानकारी मिली थी।जिस पर तत्काल पुलिस बल घटना स्थल पहुच गया था।बताया जा रहा है कि घटना कोमाखान से आगे सिवनीकला रेलवे स्टेशन के फाटक के पास घटित हुई है।शुक्रवार रात किसी ट्रैन के सामने मृतक 22 वर्षीय लोकेश साहू पिता पुराणिक अपनी चचेरी बहन कु शारदा (15) के साथ रफ्तार से आ रही एक ट्रेन के सामने कूद गए।जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।दोनों के शव क्षत विक्षत शव दिखाई दिए।
बहरहाल पुलिस ने दोनों शवों को पंचनामा के बाद उन्हें पोस्टमॉर्टम हेतु भेज दिया है।मृतक लोकेश शादीशुदा बताया जा रहा है उसका एक पुत्र भी है वही मृतिका लोकेश की चचेरी बहन है और ग्राम में ही कक्षा नवमी की छात्रा थी।दोनों ही ग्राम सिवनीकला में रहते थे।चूंकि दोनों मृतकों के बीच भाई बहन का रिश्ता था इसलिए।पुलिस भी दोनों की आत्महत्या का कोई कारण नही बता पा रही है।बहरहाल पुलिस जांच के बाद ही दोनों की आत्महत्या का कारण सामने आ पायेगा।


0 टिप्पणियाँ