बलौदाबाजार: आत्मानंद स्कूल बलौदाबाजार में चोरी करने वाले 05 अपचारी बालकों को लिया गया अभिरक्षा में,,,,,,सीसीटीव्ही फुटेज से हुआ चोरी का खुलासा,,,,,अपचारी बालको से 07 नग लेनेवो कंपनी का कम्प्यूटर, CPU 07 नग, यूपीएस इंटेक्स कंपनी 07 नग, इंटेक्स कंपनी का यूपीएस एवं एक नग लेपटाप एचपी कंपनी का किया गया बरामद,,,,
● *लगभग ₹3,00,000 कीमत मूल्य का चोरी गया सामान बरामद करने में मिली सफलता*
● *घटना में प्रयुक्त 02 मोटर सायकल क्र. CG04 LF 6016, एवं CG22AB 6034 तथा 02 नग हेक्सा ब्लेड को किया गया जप्त*
जिले में अपराधों के विरूद्ध त्वरित रोकथाम हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री दीपक कुमार झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सचिन्द्र चौबे, एसडीओपी श्री सुभाष दास के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली डीएसपी यदुमणि सिदार ,साइबर सेल प्रभारी रोशन राजपूत के नेतृत्व में थाना सिटी कोतवाली बलौदाबाजार के अपराध क्र 1004/2022 धारा 457,380 भादवि के आरोपियो को पकडा गया है।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी गुंजन बिजौरा साकिन शासकीय एमडीवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बलौदाबाजार का थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 03.12.2022 को प्रतिदिन की भांति शाम 05.30 बजे स्कूल में ताला लगाकर सभी कर्मचारी अपने अपने घर चले गये *दिनाक 05.12.2022 को सुबह 10.00 स्कूल खुलने पर प्राचार्य रितु शुक्ला द्वारा सीसीटीवी कैमरा में देखने पर कम्प्यूटर कक्ष का कैमरा बंद होने पर कम्प्यूटर कक्ष का ताला खोलकर देखे तो वहां रखे 07 नग लेनेवो कंपनी का कम्प्यूटर एवं 07 नग इंटेक्स कंपनी का यूपीएस, एक नग एचपी कंपनी का लैपटाप नही* था। तथा वह भी जाकर देखा तो अज्ञात व्यक्ति द्वारा स्कूल के कम्प्यूटर कक्ष के खिडकी में लगे लोहे की राड को काटकर अंदर प्रवेश कर *कमरे मे रखे 07 नग लेनेवो कंपनी का कम्प्यूटर CPU कुल 07 नग यूपीएस इंटेक्स कंपनी 07 नग, इंटेक्स कंपनी का यूपीएस एवं एक नग लेपटाप एचपी कंपनी को चोरी* कर ले गया है।
कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना दौरान सीसीटीवी कैमरे के फ़ुटेज एवं मुखबीर सूचना पर विधि से संघर्षरत बालको को पकडा गया, जिससे पुछताछ किया जो अपना जुर्म स्वीकार किये, दिनांक 03/12/2022 स्कुल से चोरी करना बताये। *उक्त 07 नग लेनेवो कंपनी का कम्प्यूटर एवं 07 नग इंटेक्स कंपनी का यूपीएस, एक नग एचपी कंपनी का लैपटाप को जप्त* किया गया है । विधि से संघर्षरत 05 बालको का वैधानिक कार्यावाही की जा रही है ।
*उपरोक्त कार्यवाही में थाना सिटी कोतवाली डीएसपी यदुमणी सिदार,सउनि मेघनाथ बंजारे, प्रआर अशुमान पाण्डेय, राजेन्द्र पाटिल आर. यशवंत यादव, बसंत यादव एवं सायबर सेल प्रभारी रोशन सिह राजपुत, प्रआर अरशद खान,नरेश खूँटे, मोहन मेश्राम,सूरज राजपूत, अंजोर मांझी का विशेष योगदान रहा*


0 टिप्पणियाँ