कसडोल : राष्ट्रीय स्वयं सेवा योजना के तहत आयोजित बौद्धिक कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं, छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणों को अपराध, साइबर क्राइम एवं यातायात नियमों के संबंध में किया गया जागरूक,,,,,
दिनांक 28/11/2022 को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गिरौदपुरी में संचालित राष्ट्रीय स्वयं सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर के दौरान ग्राम दलदली में बौद्धिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें चौकी प्रभारी गिरोधपुरी सहायक उपनिरीक्षक नवीन शुक्ला, महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्रीमती मंजू तिवारी, सखी सेंटर प्रभारी प्रभारी तूलिका परघनिया एवं साइबर क्राइम एक्सपर्ट कुमार जायसवाल द्वारा बौद्धिक कार्यक्रम में उपस्थित राष्ट्रीय स्वयं सेवा योजना के छात्र-छात्राएं, रामधनी की महिला समूह गांव की महिला-पुरुषों बालक-बालिकाओं को अपराध, साइबर क्राइम एवं यातायात नियम के संबंध में निम्नलिखित जानकारी दी गई।
● छात्र छात्राओं को गुड टच बेड टच के संबंध में दी गई जानकारी
● स्कूली छात्र छात्राओं को दिया गया सड़क में सुरक्षित यात्रा के लिए यातायात नियमों की जानकारी तथा किसी भी सूरत में यातायात नियमों का उल्लंघन नहीं करने के संबंध में समझाइस
● साइबर अपराध से बचने का मूल मंत्र - सतर्कता में ही सुरक्षा
● अनजान नंबर से बचें अनजान फोन कॉल व्हाट्सएप कॉल वीडियो कॉल को रिसीव ना करें
● फर्जी संदेशों हुआ लिंक से बचें इस स्थिति में प्राप्त संदेश स्रोत का सत्यापन अवश्य करें
● हर समय उपयोग लालची अथवा मनमोहक लिंक से हमेशा रहे सावधान


0 टिप्पणियाँ