बसना स्थित नानकसागर एवं गढ़फुलझर बनेगा आकर्षक पर्यटन केंद्र ,,,,,,मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया घोषणा,,,,,महेंद्र सिंह छाबड़ा ने जताया आभार,,,,,
पिथौरा, रमचंडी दिवस के अवसर पर रमचंडी पहुचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नानकसागर में श्रीगुरु नानक देव जी के आने की निशानियां मिलने की जानकारी के बाद एक बार पुनः नानकसागर एवम गढ़फुलझर क्षेत्र को एक आकर्षक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की अपनी घोषणा दोहराई है।मुख्यमंत्री की घोषणा को प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष महेंद्र सिंह छाबड़ा ने मुख्यमंत्री श्री बघेल की घोषणा को ऐतिहासिक बताते हुए आभार व्यक्त किया है।
प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शनिवार को बसना विकासखंड के गढ़फुलझर में बाबा बिसाशहे कुल कोलता समाज द्वारा आयोजित बाबा बिसाशहे कुल कोलता समाज वार्षिक स्नेह सम्मेलन व बंधु मिलन कार्यक्रम में शामिल हुए। उनके साथ छत्तीसगढ़ के लोक निर्माण, गृह, व जिला के प्रभारी मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, नगरीय प्रशासन विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया भी थे। श्री बघेल ने रामचंडी मंदिर पहुंच कर पूजा-अर्चना की और प्रदेश के सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने कोलता समाज को बधाई देते हुए कहा कि यह एक ऐसा समाज है, जो एक बड़े वर्ग को अपने साथ लेकर चलता है। यह समाज भारतीय समाज, संस्कृति एवं परंपरा को लेकर चलने वाला समाज है, क्योंकि इस समाज के अधिकांश लोग खेती-किसानी करने वाले लोग हैं। मुख्यमंत्री को पड़ौसी प्रदेश ओड़िशा के पारंपरिक व्यंजन प्रमुख अरसापिठा से तौला गया।
।।नानक सागर - रामचंडी मिलाकर बनेगा पर्यटन स्थल।।
मुख्यमंत्री द्वारा कोलता समाज से गढ़फुलझर स्थित रामचंडी मंदिर स्थल एवम समीप में स्थित नानक सागर को एक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किए जाने, सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा, मंगलभवन, सार्वजनिक शौचालय सरोवरों का सौंदर्यीकरण आदि की मांग पर सहमति दी और घोषणा की। मुख्यमंत्री ने अपने उद्बोधन की शुरुआत में ही गढ़फुलझर के बाजू में ही स्थित नानक सागर का जिक्र किया।श्री बघेल ने बताया कि नानक सागर में सिक्खो के प्रथम गुरु श्री गुरुनानक देव जी आये थे।यहां गुरु ने विश्राम भी किया था।जिसके कारण स्थानीय जनों के साथ शिक्ख समाज की आस्था भी जुड़ी है।इसलिए रामचंडी के साथ नानक सागर को भी एक पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाएगा।इसके लिए जो भी कार्य आवश्यक होगा उसकी स्वीकृति दी जाएगी। कार्यक्रम में भारी संख्या में ग्रामीणों के अलावा कोलता समाज के अध्यक्ष हरिचरण प्रधान, लोकसभा सांसद श्री चुन्नीलाल साहू, बसना विधायक देवेंद्र बहादुर, खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव, विधायक सरायपाली किस्मत लाल नंद, महासमुंद विधायक विनोद चंद्राकर, अध्यक्ष ज़िला पंचायत श्रीमती ऊषा पटेल, कोलता समाज के पदाधिकारी. समाज के लोग और जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।
।।शिक्ख समाज ने मुख्यमंत्री का आभार जताया।।
नानक सागर को गढ़फुलझर एवम रामचंडी को मिलाकर एक शानदार पर्यटन क्षेत्र विकसित करने की घोषणा का जिले के शिक्ख समाज द्वारा आभार व्यक्त किया गया है।बसना गुरुसिंह सभा के अध्यक्ष मंजीत सिंह सलूजा,कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कुलवंत खनूजा, सराईपाली गुरुसिंह सभा के अध्यक्ष रंजीत सिंह आहूजा सचिव रोमी सलूजा ,गुरु सिंह सभा पिथौरा के अध्यक्ष जगजीत सिंह माता, एवम सचिव त्रिलोक सिंह अजमानी ने नानक सागर के विकास की घोषणा पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवम अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष महेंद्र सिंह छाबड़ा का आभार व्यक्त किया है।


0 टिप्पणियाँ