कसडोल : नगर पंचायत कसडोल के नवनियुक्त एल्डरमैन रोहित साहू ने संसदीय सचिव शकुन्तला साहू से मिलकर जताया आभार,,,,,कांग्रेसियों ने रोहित को दिया बधाई,,,,,
कसडोल नगर में एल्डरमैन की नियुक्ति होने पर नवनियुक्त एल्डरमैन श्रीमती ललिता यादव एवं रोहित साहू ने माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया एवं संसदीय सचिव व क्षेत्रीय विधायक शकुन्तला साहू व पार्टी का आभार जताया ।उन्होंने क्षेत्रीय विधायक से मिलकर धन्यवाद प्रकट किया एवं कहा कि विधायक जी एवं कांग्रेस पार्टी ने उन पर जो भरोसा जताया है उस पर खरा उतरेंगे। विधायक शकुन्तला साहू ने नवनियुक्त दोनों एल्डरमैन को मिठाई खिलाकर बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर रामप्रसाद वर्मा अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कसडोल, मानस पांडे जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस ब.बा. रामखिलावन डहरिया पार्षद नगर पंचायत कसडोल, श्रीमती सेवती कैवर्त्य पार्षद, मुरारी धीवर, मनाराम विजन, खीखराम वर्मा, मोहर साय चेलक, मोहरसिंग यादव, राजेश साहू, अशोक पटेल, शेर सिंह ध्रुव, शिवकुमार साहू, गोविंद मिश्रा, महेश शर्मा अध्यक्ष मंडी समिति कसडोल, विमल अजय महामंत्री युवा कांग्रेस जिला ब.बा., सूर्य प्रकाश साहू, परस जायसवाल, जागेश्वर वर्मा, पिंटू साहू , राजू जायसवाल ने नवनियुक्त दोनों एल्डरमैन को बधाई शुभकामनाएं दिए।


0 टिप्पणियाँ