बलौदाबाजार: नवाचारी शिक्षिका श्रीमती कुमुदनी शराफ को मिला राज्य स्तरीय शिक्षक रत्न सम्मान.
शिक्षक कला एवं साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ के तत्वाधान में दिया गया सम्मान,,,,,
राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह 2022 का आयोजन दुलीचंद जालान महाविद्यालय सरसीवा ,जिला-सारंगढ़ बिलाईगढ़ मे संस्थापक एवं संयोजक डॉ शिव नारायण देवांगन "आस"के आयोजन में संपन्न हुआ। जिसमें *श्रीमती कुमुदनी शराफ* को राज्य स्तरीय *शिकसा शिक्षक रत्न सम्मान 2022* से मोमेंटो ,सम्मान पत्र एवं बुके देकर तहसीलदार कुणाल पांडे लवन , प्राचार्य सरसीवा महाविद्यालय, प्रांत अध्यक्ष श्री कौशलेंद्र पटेल जी आदि अतिथियों की उपस्थिति में सम्मानित किया गया ।
ज्ञात हो कि श्रीमती कुमुदनी शराफ का चयन नावेल टीचर क्रिएटिव फाउंडेशन के तरफ से राज्य स्तरीय *शिक्षक सृजन गौरव अलंकरण सम्मान 2022* के लिए भी हुआ है। इनको शासन द्वारा *पढ़ाई तुहर द्वार योजना2.2* के तहत गणितीय कौशल पर *हमारे नायक* के रूप में चुना गया । इनको वेल विशर फाउंडेशन अकलतरा के द्वारा 2019 पर *राज्य स्तर* पर *बेस्ट टीचर* का अवार्ड मिला। जिला स्तर पर जिला बलौदा बाजार में *बेस्ट इनोवेटिव टीचर* (नवाचारी शिक्षिका) का सम्मान मिला है।
वर्तमान में श्रीमती कुमुदनी शराफ शासकीय नवीन इंग्लिश मीडियम मिडिल स्कूल ,सिविल लाइन बलौदा बाजार में कार्यरत है। ये बच्चों के शैक्षिक एवं सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर नवाचारों के माध्यम से गणितीय कौशल को आसान बनाने के लिए विविध गतिविधियों का प्रयोग करती हैं।


0 टिप्पणियाँ