कसडोल: मशरूम लेने जंगल गए युवक पर 3 भालुओं ने किया हमला,,,,पैर में आई गंभीर चोट,,,,ग्रामीणों के चिल्लाने पर भालू जंगल की ओर चंपत,,,,108 के माध्यम से घायल को पहुचाया गया कसडोल अस्पताल,,,घायल को वन विभाग ने दी 2 हजार की तत्काल सहायता राशि,,,,,

आपको बतादे की आज दिनांक 13.09.2022 को सुबह 6 बजे महराजी के  जंगल के कक्ष क्रमांक 360 में   महराजी निवासी  खेमलाल पिता गरीबदास चौहान उम्र 36 वर्ष  मशरूम ले गया था । 
अचानक झाड़ियों में छिपे  तीन  भालू भालुओं के द्वारा हमला कर दिया,, जिससे उसके हाथ,पैर, और सिर में चोट आयी है। अन्य ग्रामीणों के चिल्लाने पर तीनों भालू जंगल की ओर भाग खड़े हो गए । जिसकी सूचना ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग के कर्मचारियों को दिया।  मौके पर वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी पहुंचकर , तत्काल 108 बुलाकर उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसडोल भेजा ।  मौके पर ही सहायता राशि 2000 रुपए  दिया गया।

 संतोष चौहान वन परिक्षेत्र अधिकारी अर्जुनी ने बताया कि अर्जुनी के जंगल मे अधिक तादाद पर हिंसक जानवर पाए जाते है । ग्रामीणों को बार बार समझाइस भी दी जाती है लेकिन नही मानते है । आजकल जंगल मे मशरूम ,करील व अन्य वन उत्पादन के लिए जंगल के भीतर चले जाते है और जंगली जानवरों के शिकार हो जाते है । 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ