कसडोल : शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल 2 कलमीडीह में चोरी करने वाले आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे,,,,,2 आरोपी को किया गया गिरफ्तार,,,,
आरोपियों द्वारा दिनांक 13-14.05.2022 को स्कूल में रखे कंप्यूटर सेट को कर लिया गया था चोरी,,,,कसडोल थाना की कार्यवाही,,,,
स्कूल के प्राचार्य पुकराम पुरैना द्वारा थाना कसडोल में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि *दिनांक 13-14.05.2022 के दरमियान शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल कलमीडीह में अज्ञात चोरों द्वारा स्कूल में रखे कंप्यूटर सेट को चोरी कर* लिया गया है, की रिपोर्ट पर थाना कसडोल में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 356/2022 धारा 457,380 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री दीपक कुमार झा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पीताम्बर पटेल एवं श्री सुभाष दास एसडीओपी बलौदाबाजार के मार्गदर्शन में, निरीक्षक आशीष राजपूत के नेतृत्व में थाना कसडोल की पुलिस टीम द्वारा अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कार्यवाही प्रारंभ की गई।
इस दौरान प्रकरण के *संदेही कृष्ण कुमार जाटवर एवं देवा बंजारे को पकड़कर मेमोरेंडम कथन लिया गया, जिसमें दोनों आरोपियों ने मिलकर ग्राम कलमीडीह में कंप्यूटर चोरी की घटना करना स्वीकार किया* है। कि आरोपियों की निशानदेही पर स्कूल भवन से चोरी किया गया कंप्यूटर सेट आरोपियों से बरामद कर लिया गया है। आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कारण माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।
आरोपियों के नाम
01 कृष्णा कुमार पिता रमेश कुमार जाटवर उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम कटगी थाना कसडोल
02 देवा बंजारे पिता किशन उम्र 20 निवासी ग्राम सेल थाना कसडोल


0 टिप्पणियाँ