कसडोल : नाबालिग लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसाकर भगा ले जाकर किया दैहिक शोषण,,,,, अब जेल के शालाखो के पीछे,,,,,, शारीरिक संबंध बनाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल,,,,लवन चौकी थाना कसडोल का मामला,,,,
आरोपी- विवेक कुर्रे उर्फ पोकलिन पिता ऊत्तम कुर्रे उम्र 19 वर्ष 06 माह साकिन धाराशिव चौकी लवन
चौकी लवन क्षेत्र अंतर्गत एक मामले में प्रार्थी द्वारा अपने नाबालिक नातिन को घर से बिना बताए चले जाने की रिपोर्ट पर धारा 363 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना पता तलाश में लिया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री दीपक झा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पीताम्बर पटेल तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बलौदाबाजार श्री सुभाष दास के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक हितेश जंघेल के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाकर अपहृत बालिका का पता तलास किया गया एवं बालिका को *आरोपी के कब्जे से गुजरात से बरामद कर दस्तयाब* किया गया । आरोपी द्वारा अपहृता को नाबालिक होना जानते हुए बहला-फुसलाकर उनकी मासूमियत का फायदा उठाते हुए पहले अपने प्यार में फसाया फिर शादी का प्रलोभन देकर घर से भगाकर गुजरात ले जाकर पत्नी की तरह साथ रखकर लगातार शारीरिक संबंध बनाया है। प्रकरण में आरोपी द्वारा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल हौंडा शाइन को जप्त किया गया है तथा आरोपी को धारा 363, 366क,376 भादवि, 4,6 पाक्सो एक्ट के अपराध में विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश कर जेल दाखिल किया गया।


0 टिप्पणियाँ