बलौदाबाजार: नाबालिक लडकी को शादी का झांसा देकर बहला फुसला कर भगा ले जाकर बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार ,,,,,, काफी मसक्कत एवं खोज बिन के बाद आरोपी को दुर्ग से किया गया गिरफ्तार ,,,,,
नाम बदल कर दुर्ग में रह रहा था आरोपी ,,,,,
जिले में महिला संबंधी अपराधों की त्वरित रोकथाम हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली बलोदाबाज़ार के दिशा निर्देश में थाना सिटी कोतवाली के अपराध क्र 642/22 धारा 363, भाद वि क़ायम कर नाबालिक की पतासाजी की जा रही थी एवं फ़रार आरोपी की पतासाजी की जा रही थी !
नाम आरोपी – शिवा भारती पिता सनत भारती उम्र 21 साल साकिन रवान थाना सिटी कोतवाली जिला
बलौदाबाजार
मामले का विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थिया थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि इसकी नाबालिक पुत्री दिनांक 06/08/2022 के 05.00 बजे बिना बताये घर से कही चली गयी कि प्रार्थिया के रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया विवेचना दौरान लगतार संदेही आरोपी एवं पीडिता का पता तालाश किया गया । काफी मसक्कत के बाद पिडिता एवं आरोपी आरोपी शिवा भारती के कब्जे से बरामद किया गया। पीड़िता ने अपने कथन में बताया कि आरोपी ने शादी का प्रलोभन देकर भगाकर ले जाकर पत्नी बनाकर शारिरिक संबंध बनाया जिससे प्रकरण में 366, 376 भादवि एवं 4, 6 पाक्सो एक्ट जोड़ी गयी एवं आरोपी को गिरफ्तार कर रिमाण्ड में पेश कर जेल भेजा गया है।


0 टिप्पणियाँ