पिथौरा: वन विभाग की महती योजना हरियर महासमुन्द के तहत् नगरीय निकाय क्षेत्रों में वृहद पौधा रोपण की योजना के अंतर्गत पौधों का रोपण कल 5 अगस्त 2022 से प्रारम्भ,,,,, इसका शुभारंभ पिथौरा नगर पंचायत एवं जनपंद पंचायत से किया जायेगा,,,,,इस योजना के अंतर्गत फलदार एवं छायादार पौधे लगाए जाएंगे,,,सारी तैयारी पूर्ण,,,,,

पिथौरा: वन विभाग की महती योजना हरियर महासमुन्द के तहत् नगरीय निकाय क्षेत्रों में वृहद पौधा रोपण की योजना के अंतर्गत  पौधों का रोपण कल 5 अगस्त 2022 से प्रारम्भ,,,,, इसका शुभारंभ पिथौरा नगर पंचायत एवं जनपंद पंचायत से किया जायेगा,,,,,इस योजना के अंतर्गत फलदार एवं छायादार पौधे लगाए जाएंगे,,,सारी तैयारी पूर्ण,,,,,

  हरियर महासमुन्द कार्यक्रम के तहत् उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष आत्माराम यादव एवं अन्य जन प्रतिनिधियों के अलावा विभिन्न विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों तथा पत्रकार, मिडिया प्रभारी की उपस्थिति में पौध रोपण कार्यक्रम सम्पन्न होगा। परिक्षेत्र अधिकारी जयकांत गंडेचा ने बताया कि शासन व वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के संयुक्त प्रयास से किये जा रहे पौध रोपण में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा पौधे एवं निःशुल्क गड्ढे बनाकर किये जायेंगे, जिसमें इच्छुक व्यक्ति चिन्हांकित स्थान पर पौध रोपण कर सकते हैं, उन्होने आगे कहा कि पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री-गार्ड निःशुल्क प्रदाय किया जावेगा। किन्तु सुरक्षा की जिम्मेदारी स्वयं की होगी जिनके नाम पर ट्री-गार्ड में पट्टीका अंकित होगी। चूंकि विभाग द्वारा एक संकल्प पत्र भी भराया जा रहा है, पौधों की सुरक्षा की दृष्टिकोण से उन्होने आगे कहा कि अब तक 220 संकल्प पत्र विभाग को प्राप्त हो चूके है, जिनके नाम से नामांकित पट्टीका तैयार की जा रही है। 
  श्री गंडेचा ने बताया कि शासन की इस योजना के अंतर्गत लोगों में पर्यावरण के प्रति विशेष रूचि जागृत होगी, जिसका दूरगत समय में उचित प्रतिसाद मिलेगा। इसके अलावा नगर हरा-भरा एवं स्वच्छ भी हमें मिलेगा, जबकि ग्लोबल वार्मिग के तहत् जलवायु परिवर्तन होने से वर्तमान परिवेष में अनेक कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। शासन की यह योजना निसंदेह प्रसंसनीय है। प्रत्येक नागरिक को जागरूकता का परिचय देते हुए इस अवसर का लाभ भी उठा सकते हैं तथा पर्यावारण सुरक्षा में अपनी महती भागीदारी देने में सहयोगी बन सकते है। 
 पौधा रोपण हरियर महासमुन्द को लेकर विभाग द्वारा पूर्ण तैयरियां कर ली गई है। वर्तमान मे आम, जामुन, कटहल, जाम, आंवला, शीशम, शीशु, करंज सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे उपलब्ध है। जिन व्यक्तियों द्वारा संकल्प पत्र भरा गया है वे अपनी पसंद के पौधे चिन्हांकित कर रोपण कर सकते है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ