कसडोल: अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सुभाष दास ने किया कसडोल थाने एवं चौकियों का निरीक्षण,,,अधिकारी कर्मचारियों का लिया परेड,,,,समय पर काम करने का दिया निर्देश,,,,
आपको बतादे कि जिले के सभी थाना एवं चौकियों में लगातार विभिन मामलों में वृध्दि हो रही है वही मामले को लेकर सभी अधिकारी कर्मचारीयो को समय पर काम करने हिदायत दी जा रही है । इसी तारतम्य में आज दिनांक26.7.2022 को एसडीओपी सुभाष दास द्वारा थाना कसडोल, सोनाखान चौकी, लवन चौकी का निरीक्षण कर कसडोल पुलिस थाना प्रांगण में सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों तथा पुलिस कर्मियों का कीट परेड लिया गया । साथ ही पुलिसकर्मियों की वेशभूषा, परेड, किट पेटी का निरीक्षण किया गया । तत्पश्चात एसडीओपी सुभाष दास ने सभी अधिकारी / कर्मचारियों को अनुशासन में रहकर कार्य करने , एवं अच्छे गणवेश धारण करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया । परेड के समय निरीक्षक आशीष सिंह राजपूत थाना प्रभारी कसडोल, लवन चौकी संजीव राजपूत सहायक उप निरीक्षक, नरेंद्र मार्कण्डेय सहायक उप निरीक्षक सोनाखान चौकी सहित कसडोल थाना क्षेत्र के सभी पुलिस स्टाफ मौजूद रहे ।


0 टिप्पणियाँ