बलौदाबाजार : शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार,,,,,
घटना की जानकारी किसी को देने पर आरोपी जान से मारने की देता था धमकी,,,,,
जिले में महिला संबंधी अपराधों की त्वरित रोकथाम हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी श्री यदुमणी सिदार के दिशा निर्देश में थाना सिटी कोतवाली के अपराध क्र 540/22 धारा 376,506,417 भादवि के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
नाम आरोपी – दुर्गेश ध्रुव पिता लक्ष्मण ध्रुव उम्र 20 साल निवासी संस्कार स्कूल गली बलौदाबाजार
मामले का विवरण इस प्रकार है कि पीड़िता ने लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनाक 01.05.2022 को शाम 5.00 बजे घर से कपडा सिलवाने जा रही हूं कहकर निकली थी। आरोपी दुर्गेश ध्रुव के साथ रायपुर ले गया वहां किराये के मकान में रखकर आरोपी द्वारा शादी का झांसा देकर एवं जान से मारने की धमकी देते हुए दिनाक 03.05.22 से 28.06.22 तक जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाता रहा । कि पीड़िता के रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी का पता तलाश किया गया। मुखबीर की सूचना पर आरोपी का पता चलने पर *आज दिनांक 01.07.2022 को आरोपी दुर्गेश ध्रुव को रामनगर रायपुर से गिरफ्तार* कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है। उपरोक्त कार्यवाही में प्र0आर0 राजेनद्र पाटिल, म0प्र0आर0 पिंकी कुर्रे आरक्षक यशवंत यादव का विशेष योगदान रहा ।


0 टिप्पणियाँ