कसडोल : बारनवापारा अभयारण्य के कोठारी परिक्षेत्र ने सागौन लठ्ठों से भरी ऑल्टो कार जप्त ,,,,,,,,,जब्त कार में देर रात लगी आग,,,, वनविभाग की सुरक्षा व्यवस्था में चूक,,,,,मामले की जाँच में जुटी सोनाखान पुलिस"""

कसडोल : बारनवापारा अभयारण्य के कोठारी परिक्षेत्र ने सागौन लठ्ठों से भरी ऑल्टो कार को जप्त ,,,,,जब्त कार में देर रात लगी आग वन-विभाग की सुरक्षा व्यवस्था में चूक,,,,,मामले की जाँच में जुटी सोनाखान पुलिस"""


 कसडोल: कोठारी परिक्षेत्र के अंतर्गत कक्ष क्रमांक 220 से एक ऑल्टो कार नम्बर CG080423 में सागौन लकड़ी की 9नग लठ्ठों से भरी गाड़ी को वन विभाग ने जप्त किया गया है । कोठारी वन परिक्षेत्र अधिकारी पी के सिन्हा से प्राप्त जानकारी अनुसार कोठारी परिक्षेत्र मुख्यालय से करीब डेढ़ से दो किलोमीटर की दूरी पर दिनांक 14.7.22 की रात्रि 9बजे मुखबिर के सूचना के आधार पर पिथौरा-कसडोल  मुख्य मार्ग में ऑल्टो कार संदिग्ध अवस्था में  देखा गया । तब वन कर्मियों ने तीन मोटर साईकिल में सवार होकर  त्वरित तौर से कार का पीछा किया।ऑल्टो कार चालक ने कार की स्पीड बढ़ा दी कार आगे-आगे वन अमला पीछे-पीछे,कार पुराना था धुँवा निकल रहा था कार की धुंए से पीछा कर रहे वन अमलो को कुछ देर तक दिखाई नहीं दे रहा था।इस भागम-भाग के बीच कार में अचानक तकनीकी खराबी आ जाने से कार सड़क में ही रुक गया । और ऑल्टो कार चालक सागौन लठ्ठों से भरी कार को छोड़कर रात के अंधेरे का फायदा उठाकर भाग खड़ा हो गया । इस बीच वन अमला सागौन लठ्ठों से भरी कार को धक्का मारते हुए मुख्यालय कोठारी लाकर पंचनामा कर जब्ती की कार्यवाही की गयी ।लेकिन वही देर रात करीब डेढ़ से 2बजे मध्य रात्रि कोअचानक जप्त किये गए ऑल्टो कार में आग लग जाने से अफरा-तफरी मच गयी। मौके पर तैनात वन कर्मी कार में पानी डालकर कर आग पर जैसे-तैसे काबू पाया ।लेकिन जलती कार में काबू पाने तक कार के अंदर का हिस्सा पूरी तरह जल चुका था ।वही इस पर कोठारी परिक्षेत्र अधिकारी पवन सिन्हा ने बताया कि वारदात की ही रात को भागे हुए कार चालक ने सबूत नष्ट करने के उद्देश्य से ऑल्टो कार में आग लगाकर भाग गया।जप्त किये गए प्रकरण में 0.323 घन मीटर सागौन लकड़ी का लठ्ठा मूल्य 15 हजार रुपये आकी गई है साथ ही एक नग टार्च,एक नग सैमसंग की पैड मोबाइल,बैटरी खरीदी की रसीद,कार की आरसी बुक की फोटोकॉपी,भी बरामद किया गया है।इस प्रकरण में कार के लिए खरीदी गई बैटरी की रसीद के आधार पर पता-साजी कर कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।जिसमें मुख्य आरोपी जय कुमार कंवर पिता रामदयाल उम्र 42 वर्ष ग्राम टेमरी,संलिप्त आरोपी रामलाल यादव पिता मोतीचंद यादव उम्र 40वर्ष साकिन कोठारी,जयलाल पिता गौतरिहा बरिहा उम्र 27 ग्राम कोठारी होना बताया गया।आरोपियों को पी ओ आर-नम्बर 15626/3धारा वनोपज व्यापार विनियम-1969-1(3),(2),(B),धारा2(घ)(ण)15और भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 52 के तहत मामला पंजीबद्ध कर तीनों आरोपी को रिमांड पर कसडोल न्यायालय में पेश किया गया ।इस पूरे प्रकरण में वन रक्षक रमसू लाल नेताम,वनरक्षक मनीष कुमार साहू,वनरक्षक भूपेंद्र बंजारे,डिप्टी रेंजर जीवन लाल साहू, भरत वर्मा,घासीराम चौकीदार, राम सागर पैकरा का अहम योगदान रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ