सिमगा : दिगर जिला से मोटर सायकल चोरी करने वाला गिरोह चढा थाना सिमगा पुलिस के हत्थे,,,,,,
मोटर सायकल खरीद फरोक्त् करने वालो चार आरोपी को भेजा गया जेल,,,,,
पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरष्ठि पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देशन में तथा अति पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस भाटापारा के दिशा निर्देश में थाना क्षेत्र में चोरी के रोकथाम के लिए प्रभावी कार्यवाही हेतु मीटिंग मे मिले निर्देश का अक्षरश: पालन करते हुए थाना प्रभारी सिमगा निरीक्षक ध्रुव कुमार मारकण्डेय के कुलश नेतृत्व में दिनांक 02/07/2022 पेट्रोलिंग के दौरान एक संदेही मिला जिससे पुछताछ करने पर संदेह पक्का हो गया कि संदेही/आरोपी मोटर सायकल बेचने के फिराक में है। आरोपी से कडाई से पुछताछ करने पर आरोपी द्वारा चोरी की मोटर सायकल खरीदना बताया। आरोपी आरोपी/संदेही विलास मसीह उर्फ रजा पिता विमल मसीह उम्र 18 साल साकिन गणेशपुर थाना सिमगा बताया कि उनके पास एक काला रंग का बिना नंबर पैशन प्रो है जिसे वह आरोपी विक्की बक्शी पिता कमल बक्सी उम्र 30 साल साल साकिन विश्रामपुर थाना सिमगा से खरीदा है। इसी प्रकार आरोपी आरोपी ललीत मसीह उर्फ भुपेन्द्र मसीह पिता अरविंद मसीह उम्र 19 साल साकिन गणेशपुर थाना सिमगा को पुछताछ करने पर बताया कि वह एक मोटर सायकल हीरो पैशन प्रो लाल रंग को को विक्की बक्शी के साथी आरोपी सोम उर्फ सोमु मसीह पिता ईतवारी मसीह उम्र 25 साल साकिन विश्रामपुर थाना सिमगा से एक डेढ माह पूर्व करीबन 13500 रूपया में खरीदना बताया। आरोपी आरोपी विक्की बक्शी पिता कमल बक्सी उम्र 30 साल साल साकिन विश्रामपुर थाना सिमगा, करिज्मा काम्लेक्स, टीवी टॉवर के सामने शंकर नगर रायपुर से पुछताछ करने पर उन्होने एक मोटरसायकल हीरो पैशन प्रो काला रंग को क्षति ग्रस्त हातल में अपने पास रखा है ।
आरोपी
*01 सोम मसीह पिता ईतवारी मसीह उम्र 25 साल साकिन विश्रामपुर थाना सिमगा जिला बलौदाबाजार भाटापारा छ.ग. से 200 रूपया ब्रिक्री रकम जप्त किया गया।*
*02 विक्की बक्शी पिता कमल बक्सी उम्र 30 साल साकिन विश्रामपुर सिमगा थाना सिमगा जिला बलौदाबाजार भाटापारा छ.ग. नगदी मोटर सायकल बिक्री रकम 200 रूपया एवं एक मोटर सायकल हीरो पैशन प्रो काला रंग क्षतिग्रस्त हालत में जिसका चेचीस नंबर MBLHA10A6EHE3391 एवं इंजन नंबर HA10ENEHE55481 कीमती 20000 रूपया जप्त किया गया है*
*03 विलास मसीह उर्फ राजा पिता विमल सीह उम्र 18 साल साकिन गणेशपुर थाना सिमगा जिला बलौदाबाजार भाटापारा छ.ग. से एक मोटर सायकल हीरो पैशन प्रो काला रंग जिसका चेचीस नंबर MBLHA10AWCHM56760 एवं इंजन नंबर HA10ENCHM37483 कीमती 30,000 रूपया जप्त किया गया है।*
*04 ललीत मसीह उर्फ भुपेन्द्र मसीह पिता अरविंद मसीह उम्र 19 साल साकिन गणेशपुर थाना सिमगा जिला बलौदाबाजार भाटापारा छ.ग. एक मोटर सायकल हीरो पैशन प्रो लाल रंग जिसका चेचीस नंबर MBLHA10AWCGL01028 एवं इंजन नंबर HA10ENCGL10721 कीमती 30,000 रूपया जप्त किया गया है।*
इस प्रकार प्रकरण मे कुल तीन मोटर सायकल कीमती 80,000 रूपया एवं नगदी रकम 400 रूपया जप्त किया गया है। प्रकरण में और भी मोटर सायकल मिलने की संभावना है। प्रकरण मे विवेचना जारी है।
उक्त कार्यवाही प्रआर 650 रामनारायण वर्मा, प्रआर 115 चन्द्रभान पाण्डेय, आरक्षक 377 धर्मेन्द्र यादव, 732 अजय साहू का विशेष योगदान रहा है।


0 टिप्पणियाँ