नाबालिक को बहला फुसलाकर कर भगा ले जाने वाला युवक पुलिस हिरासत में,,,,, आरोपी सोनू राम ध्रुव को राजनांदगांव से किया गिरफ्तार,,, आरोपी के खिलाफ धारा 363, 366, 376 ipc 4,6 पॉस्को एक्ट का आरोपी गिरफ़्तार,,,,



नाबालिक को बहला फुसलाकर  कर भगा ले जाने वाला  युवक पुलिस हिरासत में,,,,, आरोपी सोनू राम ध्रुव को राजनांदगांव से किया गिरफ्तार,,, आरोपी के खिलाफ धारा 363, 366, 376 ipc 4,6 पॉस्को एक्ट का आरोपी गिरफ़्तार,,,,

   पिथौरा,पिथौरा पुलिस ने विगत 09/07/22 को प्रार्थी द्वारा अपनी नाबालिक पुत्री को  अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर  कर भगा ले जाने की रिपोर्ट पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने आरोपी सोनू राम ध्रुव को राजनांदगांव से गिरफ्तार कर लिया है।
   पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार  थाना पिथौरा में अपराध क्रमांक 146/22 धारा 363 भा.द.वि.कायम कर आरोपी  की पतासाजी की जा रही थीं इसी दौरान थाना प्रभारी राकेश खुटेश्वर को दिनांक 16/07/2022 के जरिये मुखबिर से सुचना मिली की आरोपी, अपहृता को  ग्राम भाटापारा जिला राजनांदगांव में अपहरण कर रखा है, सूचना पर  त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस स्टाफ रवाना कर ग्राम भाटापारा( राजनांदगांव) में दबिश दिये जहा एक व्यक्ति मिला जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम सोनू राम धुव उर्फ दीपक  पिता नंदकुमार धुव उम्र 23 साल  साकिन ग्राम  अर्जुनी थाना पिथौरा जिला  महासमुंद का होना बताया व अपहृता का कथन लेने पर आरोपी द्वारा शादी का प्रलोभन देकर भगाकर ले जाने व कई बार अनाचार करना बताए जाने पर आरोपी के खिलाफ़ धारा  366, 376,(2)( ढ)  भा .द. वि.4, 6 पॉस्को एक्ट भी लगाई गई आरोपी को गिरफ़्तार कर रिमांड पर जेल भेजा गया ,संपूर्ण कार्यवाही में  थाना प्रभारी  राकेश खुटेश्वर, सउनि सिकंदर भोई, प्रधान आरक्षक दयासागर भोई, कुबेर जायसवाल, महिला प्रधान आरक्षक सायमा अंबेलकर आरक्षक उमेश साहू, आरक्षक मिहिर बिसी, एवं साइबर सेल आरक्षक रवि यादव व समस्त थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ