बलौदाबाजार : दूसरे दिन भी जिला मुख्यालय में 2000 अधिकारी / कर्मचारी हड़ताल पर डटे रहे ,,,, दो सूत्रीय मांग को लेकर छत्तीसगढ़ कर्मचारी/ अधिकारी कर रहे है आंदोलन,,,,जिले में सभी शासकीय दफ्तर में लटके ताले,,,,,,


बलौदाबाजार : दूसरे दिन भी जिला मुख्यालय में 2000 अधिकारी / कर्मचारी हड़ताल पर डटे रहे ,,,, दो सूत्रीय मांग को लेकर छत्तीसगढ़ कर्मचारी/ अधिकारी कर रहे है आंदोलन,,,,जिले में सभी शासकीय दफ्तर में लटके ताले,,,,,,

बलौदाबाजार - छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के काम बंद कलम बंद आंदोलन का तीसरा चरण 25 जुलाई से जिले के फेडरेशन से जुड़े सभी संगठन से संबंध प्रथम श्रेणी अधिकारी से लेकर चतुर्थ श्रेणी वर्ग के कर्मचारियों द्वारा गार्डन चौक में अपनी दो सूत्रीय मांग केंद्रीय कर्मचारियों के समान महंगाई भत्ता एवं सातवें वेतनमान के आधार पर गृह भाड़ा भत्ता की मांग को लेकर 29 जुलाई तक धरना देते रहेंगे।
छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के काम बंद कलम बंद से जिले के कलेक्टर कार्यालय एसडीएम तहसील जनपद सहित सभी शासकीय कार्यालय बंद है। सिर्फ संविदा एवं कलेक्टर दर के कर्मचारी ही शासकीय कार्यालयों में काम कर रहे हैं। जिला संयोजक डॉ एल.एस. ध्रुव ने कहा कि 34% महंगाई भत्ता एवं सातवें वेतनमान पर गृह भाड़ा भत्ता नहीं मिलेगा तो 29 जुलाई के बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल में चले जाएंगे। धरना प्रदर्शन में जिला संयोजक डॉ एल.एस. ध्रुव, जिला पंचायत सीईओ हरिशंकर चौहान, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी एल.आर. कच्छप, प्रकाश लहरे, सहायक आयुक्त, आदिमजाति कल्याण विभाग, जिले के अधिकारीगण एवं इंजीनियर संघ के अध्यक्ष व्ही.के. सिरमौर, विद्युत यांत्रिकी इंजीनियर, वी.आर. सूर्यवंशी पी.के. हिरवानी, अविनाश तिवारी, मालिक राम यादव, दीपक मिश्रा, विनोद कांत, ओमप्रकाश कोसले, बी.एल. दिवाकर, श्रीमती तुलेश्वरी धुरंधर, राधा ध्रुव, कंचना ध्रुव, लता ध्रुव, पार्वती मंडावी, वायल राबर्ट, कामता जांगडे, नीरज तिवारी, जगदीश साहू, बलदाऊ प्रसाद साहू, सुभानु पैकरा, रामकुमार सेन, राम लाल साहू, बेनी राम साहू, बेली संतोष साहू सहित 40 संगठन के अध्यक्ष पदाधिकारीगण शिक्षक संघ से सहित लगभग 400 की संख्या सहित जिले के लगभग 2000 कर्मचारी अधिकारी हड़ताल पर हैं ।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ