बिलाईगढ़ : खड़खड़िया जुआ खेलाते हुए 02 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार,,,,,,ग्राम बरपानी में रुपए पैसों का हार जीत का दाव लगाकर खिलाया जा रहा था खड़खड़िया जुआ,,,हर साल पूरे वनांचल क्षेत्र में होता है खड़खड़िया नामक जुआ,,,,सलिहा पुलिस की कार्यवाही,,,,,
दिनांक 29.07.2022 को रात्रि में सूचना मिली की थाना सलिहा क्षेत्र अंतर्गत आखिरी छोर में स्थित *ग्राम बरपानी में रुपए पैसों का हार जीत का दाव लगाकर खड़खड़िया नामक जुआ* खिलाया जा रहा है। की सूचना पर पुलिस पुलिस अधीक्षक महोदय श्री दीपक कुमार झा के निर्देशन श्री पीतांबर पटेल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं श्री संजय तिवारी एसडीओपी बिलाईगढ़ के मार्गदर्शन में थाना सलिहा पुलिस द्वारा *ग्राम बरपानी के मंडली चौक के पास आमगली में रेड कार्यवाही* किया गया।
कार्यवाही में *आरोपी 01. तोष कुमार कोसरिया पिता भरत लाल उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम बानीखार 02. विजय बघेल पिता साबित लाल बघेल उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम बानीखार थाना सलिहा* को खड़खड़िया जुआ खेलते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। कि दोनों आरोपियों *से खड़खड़िया गोटी एवं ₹2360 नकदी जप्त किया गया* है। आरोपियों के विरुद्ध थाना सलिहा में अपराध क्र. 57/2022 धारा 13 जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध करते हुए विधिवत गिरफ्तारी की कार्यवाही की गई है।


0 टिप्पणियाँ