बलौदाबाजार : लूट के फरार आरोपी को धर दबोचा गया,,,,,लगभग 02 माह से लगातार फरार चल रहा था आरोपी,,,,,आरोपीयों द्वारा प्रार्थी को चाकू दिखाकर रूपये लूटने की घटना की गई थी कारित,,,,
जिले में अपराधों की त्वरित रोकथाम हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना सिटी कोतवाली बलौदाबाजार के अपराध क्र 356/22 धारा 394,294,506,325, 34 भादवि के फरार आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
नाम आरोपी – *नगरा उर्फ नरेन्द्र चौहान पिता मनीराम उम्र 22 साल निवासी पुराना नगर पालिका शीतला मंदिर के पास बलौदाबाजार थाना सिटी कोतवाली*
मामला इस प्रकार है कि घटना दिनाक 08.05.2022 को रात्रि लगभग 10 बजे प्रार्थी अपने दुकान बंद करने वाला था गल्ला से पैसा का हिसाब कर रहा था उसी समय मनोज चन्द्राकर एवं नगरा चौहान दुकान के पास आये दोनो हाथ में चाकू जैसा कुछ औजार रखे थे। दोनो शराब पीने के लिये पैसा की मांग किये जिनको प्रार्थी द्वारा पैसा नही दूंगा कहने पर मनोज चंद्राकर और नगरा चौहान द्वारा एक राय होकर मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्का तथा किसी वस्तु से मारपीट किये । प्रार्थी के शर्ट जेब में रखे रूपये को लूट कर ले गये कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। आरोपी नरेन्द्र चौहान का हर संभव पता तलास किया गया। आरोपी *पुलिस को आते देख रामसागर तालाब में कुद दिया था जिसे आर. रविशंकर कैवर्त्य के द्वारा बडे ही सुझ बुझ एवं एवं साहस के साथ तालाब में कुदकर आरोपी नरेंद्र चौहान को तालाब से बाहर निकालकर* थाना लाकर पुछताछ किया गया। जिसने अपराध घटित करना कबूल किया। आरोपी के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने से विधिवत दिनांक 01/07/2022 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रिमाण्ड पेश कर जेल भेजा गया है। उपरोक्त कार्यवाही में प्र0आर0 राकेश ठाकुर आरक्षक रविशंकर कैवर्त्य का विशेष योगदान रहा ।


0 टिप्पणियाँ