पिथौरा: रजिंदर खनूजा- पिथौरा नगर में चोर बने पुलिस के लिए चुनौती,,,, फिर हुआ कर्मचारी कालोनी में नगदी व जेवर की चोरी,,,,चोर-पुलिस का खेल, खेल रही है पुलिस,,,नागरिकों में आक्रोश
पिथौरा, नगर के मुहाने पर स्थित कर्मचारी कॉलोनी में बीती रात चोरों ने पुलिस को चुनोती देते हुए सुने मकान से 50 हजार से अधिक जेवर एवम नगदी पार कर दिए।ज्ञात हो कि इस घटनास्थल से कोई 100 मीटर दूर ही एक राइस मिल संचालक की कार से 9 लाख 20 हजार की चोरी हुई थी।इस घटना में पुलिस ने मात्र एक हजार रुपये जप्त कर एक कथित आरोपी को गिरफ्तार किया था।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नगर से बया मार्ग पर स्थित कर्मचारी कॉलोनी में इन दिनों चोरों उठाईगीरों के लिए सुलभ क्षेत्र बन गया है।इसके अलावा भी क्षेत्र में लगातार चोरियों से नगरवासी परेशान एवम स्वयम को असुरक्षित मांन रहे है।बीती रात की घटना में चोरों ने हितेष प्रधान कर्मचारी कालोनी लहरौद पिथौरा के घर मे धावा बोला।बताया जाता है कि प्रार्थी प्रधान घर मे ताला लगा कर अन्यंत्र गए थे।आज सुबह जब वे वापस लौटे तब मुख्य द्वार का ताला टूटा देख कर उन्हें अपने घर मे चोरी का पता चला।पुलिस को सूचना देने के बाद पुलिस घटनास्जल पहुच कर जांच की औपचरिकता में जुट गई है।प्रार्थी हितेश प्रधान के अनुसार उनके घर से सोना 17000हजार चाँदी तीन तोला 16000
नगदी आलमारी मे 7000,, गुल्लक मे 8000,
।।चोरों के लिए सुरक्षित पिथौरा थाना क्षेत्र।।
पिथौरा थाना क्षेत्र में अब चोर आसानी से किसी भी घर को निशाना बना रहे है।चोरियों के बाद पुलिस द्वारा औपचारिक जांच ही कि जाति है जिससे किसी भी चोरी के मामले में अब तक चोरी का सामान या रुपया पुलिस बरामद नही कर पाई है।इसके पूर्व एक राइस मिल संचालक की कार से चोरों ने कोई 9 लाख 20 हजार की चोरी एवम बस स्टैंड स्थित सिन्हा ज्वैलर्स की दुकान का शटर तोड़ कर लाखो की चोरी की थी।इसके अलावा 2 अन्य छोटी चोरियां भी हो चुकी है।इनमे किसी भी मामले का पुलिस अब तक खुलासा नही कर पाई है।जिससे पुलिस की कार्यशैली एवम गस्त पर प्रश्नचिन्ह लग गया है ।


0 टिप्पणियाँ