बलौदाबाजार : 24 शराबी वाहन चालकों पर ₹2,60,000 का जुर्माना,,,,,जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा शराबी वाहन चालकों के विरुद्ध चलाया गया था चेकिंग अभियान,,,,,अभियान में कुल 40 शराबी वाहन चालकों के वाहन जप्त कर प्रस्तुत किया गया था माननीय न्यायालय के समक्ष,,,,,,, सभी शराबी वाहन चालकों का ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने हेतु पृथक से की गई है कार्यवाही,,,,

बलौदाबाजार : दिनांक 21.06.2022 को जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  दीपक कुमार झा के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  पीताम्बर पटेल के मार्गदर्शन में *शराब पीकर वाहन चलाने वाले लोगों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु चेकिंग अभियान चलाया गया था*। अभियान में जिले के समस्त थाना, चौकी एवं यातायात पुलिस बल द्वारा एक साथ *सड़क मार्ग में चलने वाले सभी दो पहिया, चार पहिया एवं भारी वाहन चालकों की चेकिंग* की गई थी। 

इस दौरान *कुल 40 वाहन चालक शराब सेवन कर वाहन चलाते हुए पाए* गए थे। इन सभी शराबी वाहन चालकों के *विरुद्ध धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए वाहन जप्त कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया* गया था। जिसमें माननीय न्यायालय द्वारा *कुल 24 वाहन चालकों के विरुद्ध ₹2,60,000 का जुर्माना आदेशित* किया गया है। साथ ही इनमें से शेष बचे 16 वाहन चालकों के विरुद्ध भी कार्यवाही आदेश अभी शेष है। इन सभी *वाहन चालकों का ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने हेतु परिवहन विभाग को भी पृथक से पत्राचार किया* गया है। जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा शराबी वाहन चालकों, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ