बलौदाबाजार: सिटी कोतवाली के 08 प्रकरण में चोरी के 03 आरोपीयो को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया,,,,,,आरोपीयो से दो नग मोटर सायकल, चार नग टायर ,एक नग मोटर सबमर्सिबल पम्प, तीन नग केबल वायर, एक सिलिंग पंखा एवं बर्तन जुमला किमती 1,63,000 रूपये को जप्त किया गया,,,,
आपको बतादे की जिले में अपराधों की त्वरित रोकथाम हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी श्री विजय चौधरी के नेतृत्व में थाना सिटी कोतवाली बलौदाबाजार के अपराध क्र 798/2021 धारा 379,34 भादवि, अपराध क्रमांक 416/22 धारा 457,380,34 भादवि, अपराध क्रमांक 31/2022 धारा 379,34 भादवि, अपराध क्रमांक 60/2022 धारा 379,34 भादवि, अपराध क्रमांक 46/2022 धारा 379,34 भादवि, अपराध क्रमांक 121/2022 धारा 379,34 भादवि अप क्रमांक 425/2022 धारा 379,34 भादवि अपराध क्रमांक 404/2022 धारा 454,380 भादवि के आरोपीयान-*
*01. राजा भारती पिता दिलीप भारती उम्र 21 साल साकिन भैंसा पसरा थाना सिटी कोतवाली*
*02.मोहन भारती पिता विष्णु भारती उम्र 30 साल साकिन खोरसी नाला थाना सिटी कोतवाली*
*03.जय कुमार पिता लटकदार देवार उम्र 30 साल साकिन महारानी चौक भाटापारा हाल रिसदा कालोनी बलौदाबाजार थाना सिटी कोतवाली बलौदाबाजार जिला बलौदाबाजार को गिरफ्तार कर रिमाण्ड में भेजा गया ।*
*मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि आरोपी राजा भारती पिता दिलीप भारती उम्र 21 साल साकिन भैंसा पसरा अपने साथ मोहन भारती पिता विष्णु भारती उम्र 30 साल साकिन खोरसी नाला, जय कुमार पिता लटकदार देवार उम्र 30 साल साकिन महारानी चौक भाटापारा हाल रिसदा कालोनी बलौदाबाजार को लेकर करीबन 08 माह पूर्व आईटीआई सकरी में खडी टाटा डीआई का एक स्टेपनी टायर एवं चारो चक्का के टायर को रात्रि में तीनो दोस्त मिलकर चोरी किये है तथा चोरी के टायर को खोरसी नाला में मोहन भारती के घर पिछे छिपा दिये इस तरह ग्राम नया भरसेला में सोलर पंप केबल वायर चोरी किये तथा कांग्रेस भवन गार्डन चौक के सामने एक काले रंग का बजाज पल्सर क्रमांक सीजी 07 एएल 4549 को चोरी कर ले जा रहे थे मोटर सायकल खराब हो जाने से कमल कालोनी के पीछे खेत में छोड दिये उसके बाद दशरमा रोड प्लाट में केबल वायर चोरी किये तथा ताज पान मसाला दुकान के सामने बलौदाबाजार से एक स्कुटी क्रमांक सीजी 22 एम 0266 को चोरी कर ले जा रहे थे पर पलारी के पास स्कूटी का पेट्रोल खतम हो जाने से वही छोड कर भाग गये थे इसके बाद खोरसीनाला के भरत मनहरे के मकान से बर्तन एवं पैसा चोरी किये थे तथा सकरी मिनिरल फैक्ट्री खेत में लगा सबमर्सिबल पंप केवल वायर तथा रिस्दा बायपास रोड खेत के कमरे से सिलिंग पंखा एक नग एवं केवल वायर को तीनो मिलकर चोरी किये है । तीनो आरोपीगण से 02 मोटर सायकल,04 नग टायर ,01 नग मोटर सबमर्सिबल पम्प, 03 केबल वायर, 01 सिलिंग पंखा, बर्तन जुमला किमती 1,63,000 रूपये को जप्त किया गया आरोपीगण द्वारा चोरी करना स्वीकार किये है आरोपिया के मेमोरेण्डम कथन धारा 27 साक्ष्य अधिनियम के तहत लिया गया उपरोक्त सामानो को पेश करने पर मुता. जप्ती पत्रक आज दिनांक 07.06.2022 को जप्त किया गया तथा आरोपिया के विरूद्ध अपराध धारा सदर का पाये जाने से दिनांक 07-06-2022 को गिरफ्तार किया गया है उपरोक्त कार्यवाही में सउनि एमआर बंजारे, प्रआर. सुखसागर मरावी, प्रआर. संजय ठाकुर, प्रआर. शीतल बांधे, प्रआर. अरशद खान, म.प्र आर. गंगोत्री ध्रुव आरक्षक यशवंत यादव का विशेष योगदन रहा ।


0 टिप्पणियाँ