बिलाईगढ़ :नगरदा में सट्टा खाईवाल पुलिस के हत्थे चढ़ा,,,,, साइबर सेल बलौदाबाजार व बिलाईगढ़ पुलिस ने कार्यवाही कर सट्टा खिलाते 01 आरोपी को किया गिरफ्तार,,,,,सटोरियों से 12,000रू का सट्टा पट्टी एवं ₹5600 रू नगदी किया गया जप्त,,,
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा के निर्देशन में साइबर सेल बलौदाबाजार और थाना बिलाईगढ़ की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा *थाना बिलाईगढ़ क्षेत्र अंतर्गत लोगों को ज्यादा पैसा जीतने का लालच दिखाकर सट्टा खिलाने वाले 01 सटोरिया पंचम साहू पिता गुहा राम साहू उम्र 35 वर्ष साकिन ग्राम नगरदा थाना बिलाईगढ़ को गिरफ्तार किया* गया है। सटोरिय। से *₹5600 रू एवं ₹12,000 का हिसाब किताब लिखा सट्टा पट्टी जप्त* किया गया है।


0 टिप्पणियाँ