पिथौरा: पिथौरा में चोरी की वारदात लगातार,,,,,चोरों ने इंजीनियर के घर बोला धावा,,,,नगदी सहित समान ले उड़े,,,,,पुलिस को अब तक किसी भी घटना का कोई सुराग नही मिला ,,,नागरिक असुरक्षित,,,जिम्मेदार कौन ???

पिथौरा: पिथौरा में चोरी की वारदात लगातार,,,,,चोरों ने इंजीनियर के घर बोला धावा,,,,नगदी सहित समान ले उड़े,,,,,पुलिस को अब तक किसी भी घटना का कोई सुराग नही मिला ,,,नागरिक असुरक्षित,,,जिम्मेदार कौन ??? सोमवार की रात नगर में सिन्हा ज्वैलर्स के अलावा स्थानीय नगर पंचायत पिथौरा के धनेंद्र साहू इंजीनियर आवास योजना के आवास पर भी धावा बोलकर 2 हजार रुपये नगद सहित कोई ढाई हजार रुपये पर हाथ साफ कर दिए।
      नगर में लगातार हो रहा चोरी उठाईगिरी से नगरवासी दहसत में अपने आप को असुरक्षित महसूस करने लगे है।चोर उठाईगीर आसानी से घटना को अंजाम देकर फरार होने में सफल हो रहे है।किसी भी मामले का सुराग तक पुलिस नही लगा पाई है।इसके बावजूद पुलिस आरोपियों के शीघ्र पकड़े जाने का दावा भी कर रहे है।कल सिन्हा ज्वैलर्स के साथ नगर पंचायत के इंजीनिअर धर्मेंद्र साहू के यहां भी चोरों ने धावा बोला है।श्री साहू के अनुसार वे रात में बाहर थे।इस दरमियान चोरों ने आसानी से उनके घर मे प्रवेश कर नगदी एवम जेवरात तलाशने पूरे घर को अस्त व्यस्त कर दिया था।श्री साहू के अनुसार घर मे रखे 2000 रुपये नगद एवम 2 नग चांदी की रिंग चोर ले भागे।श्री साहू ने घटना की लिखित जानकारी स्थानीय पुलिस को दे दी थी परन्तु इसकी प्रथम सूचना रपट दर्ज नही की गई है।ज्ञात हो कि सोमवार की रात नगर के मुख्य मार्ग में बस स्टैंड स्थित सिन्हा ज्वैलर्स में हुई चोरी ने पुलिस गस्त की पोल खोल दी है।

जल्द सफलता मिलेगी--एस पी

 दूसरी ओर पुलिस अधीक्षक ने स्वयम घटनास्थल का मुआयना किया।श्री शुक्ला ने मीडिया को बताया कि सिन्हा ज्वैलर्स में बड़ी घटना होते बची।फिर भी यह मामला चुनोतिपूर्ण है।इसके लिए साइबर सेल की टीम लगाई गई है।जल्द ही इस मामले में सफलता मिलेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ