बलौदाबाजार: हाइवे पर होटल या ढाबा में शराब पिलाई तो खैर नही,,,,दीपक झा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,,,, पेट्रोलिंग टीम को सख्त हिदायत,,,,,सड़क किनारे होटल ढाबा में शराब पिलाने वाले संचालकों पर की जाएगी कड़ी कार्यवाही,,,,

बलौदाबाजार: हाइवे पर होटल या ढाबा में शराब पिलाई तो खैर नही,,,,दीपक झा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,,,, पेट्रोलिंग टीम को सख्त हिदायत,,,,,
सड़क किनारे होटल ढाबा में शराब पिलाने वाले संचालकों पर की जाएगी कड़ी कार्यवाही,,,,

बलौदाबाजार ।आज *दिनांक 20.05.2022 को सायं 05.30 बजे से पुलिस कार्यालय में जिले के यातायात पुलिस बल का समीक्षा बैठक* लिया गया। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री दीपक कुमार झा द्वारा जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु आवश्यक पहल करने एवं इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। सांथ ही यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले लोगों पर चालानी कार्यवाही और तेज करने हेतु कहा गया है। यातायात नियमों का पालन एवं सुरक्षित परिवहन के संबंध में यातायात जागरूकता कार्यक्रम कर लोगों को जागरूक करने के संबंध में और अधिक सकारात्मक प्रयास करने हेतु निर्देश दिया गया है। 

शहरी इलाकों में लोगों द्वारा ट्रैफिक सिग्नल का पालन करवाने एवं सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में आवश्यक हिदायत दिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा *विशेष रूप से हाईवे पेट्रोलिंग टीम को सड़क किनारे स्थित होटल ढाबा में नियमित रूप से निगरानी करने* हेतु कहा गया। शराब बिक्री करने वाले एवं पिलाने वाले ऐसे लोगों की धर पकड़ कर समुचित वैधानिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में श्री पीताम्बर पटेल, श्री अमृत कुजूर उप पुलिस अधीक्षक यातायात, निरीक्षक नरेश चौहान थाना प्रभारी यातायात, यातायात सिमगा, भाटापारा एवं हाईवे पेट्रोलिंग टीम के प्रभारी गण उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ