पिथौरा:पिथौरा नगर में चोरों के हौसले बुलंद,,,,9 लाख की उठाईगिरी का कोई सुराग नही,,,,अब बस स्टैंड में सिन्हा ज्वेलर्स में चोरों को धावा,,,शटर तोड़कर ले उड़े लाखो के सोने व चांदी के जेवर,,,,पुलिस की रात्रि गस्त की खुली पोल,,,,

पिथौरा:पिथौरा नगर में चोरों के हौसले बुलंद,,,,9 लाख की उठाईगिरी का कोई सुराग नही,,,,अब बस स्टैंड में सिन्हा ज्वेलर्स में चोरों को धावा,,,शटर तोड़कर ले उड़े लाखो के सोने व चांदी के जेवर,,,,पुलिस की रात्रि गस्त की खुली पोल,,,,


पिथौरा, बीती रात अज्ञात चोरों ने बस स्टैंड स्थित सिन्हा ज्वैलर्स का शटर तोड़ कर लाखो के सोने चांदी के गहने पार कर दिए।घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुच कर डॉग सकॉट का इंतजार कर रही है।
   नगर में नए थाना प्रभारी के आते ही अपराधियो के हौसले बुलंद हो गए है।नगर के समीप कर्मचारी कॉलोनी में कोई 9 लाख की उठाईगिरी का पुलिस सुराग भी नही लगा पाई है कि सोनवार मंगलवार की दरमियानी रात चोरों ने एक और बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया।आज सुबह से बस स्टैंड स्थित सिन्हा ज्वैलर्स का शटर टूटा देख कुछ लोगो ने इसकी जानकारी दुकान संचालक को दी।दुकान संचालक संदीप सिन्हा ने दुकान देखी तो उसके होश उड़ गए।तभी आनन फानन में घटना की सूचना पुलिस को दी गयी।पुलिस मौके पर पहुच कर बड़ी चोरी के कारण डॉग स्क्वायड को बुलाया गया है।ज्वैलर्स के अनुसार चोरों ने लाखों के आभूषणों पर हाथ साफ किया है।कुल कितने की चोरी हुई इस बात की जानकारी संचालक भी अभी नही दे पा रहा है।पुलिस की प्रारंभिक कार्यवाही के बाद ही चोरी का पूरा आंकड़ा मिल सकेगा।
   ज्ञात हो कि क्षेत्र में असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद है।अभी सप्ताह भर पूर्व ही एक राइस मिल संचालक के घर के सामने खड़ी उसकी कार से ही 9 लाख 20 हजार की उठाईगिरी हो गयी थी।इस घटना की सूचना मात्र 20 मिनट के भीतर ही पुलिस को मिलने के बाद भी पुलिस अब तक आरोपियों का सुराग तक नही लगा पाई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ