बलौदाबाजार: पुलिस सहायता केंद्र निपनिया में शुरू,,,,एस पी दीपक झा ने किया शुभारंभ,,,, निपनिया एवं आसपास क्षेत्रों में बढ़ती जनसंख्या, अपराध नियंत्रण के दृष्टिकोण से स्थापित किया गया है पुलिस सहायता केंद्र,,,निपनिया सहित आसपास के 22 ग्रामों को मिलेगा पुलिस सहायता केंद्र का लाभ,,,,,
आज दिनांक 11.05.2022 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय *श्री दीपक कुमार झा द्वारा पुलिस सहायता केंद्र निपनिया का उद्घाटन* किया गया। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुलिस सहायता केंद्र *में रोजनामचा लेख कर पुलिस सहायता केंद्र का विधिवत संचालन कार्य प्रारंभ किया गया*। ग्राम निपनिया में पुलिस सहायता केंद्र खोले जाने की मांग काफी समय से स्थानीय रहवासियों द्वारा की जा रही थी। कि थाना भाटापारा ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत निपनिया एवं आसपास के ग्रामों की बढ़ती जनसंख्या, अपराधों में प्रभावी नियंत्रण, क्षेत्र में कानून व्यवस्था एवं आमजनों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस सहायता केंद्र ग्राम निपनिया में स्थापित किया गया है। *पुलिस सहायता केंद्र निपनिया के अंतर्गत ग्राम कोदवा, गूडाघाट, पाटन, बकुलाही, मोपकी सहित कुल 22 ग्राम आएंगे*। सांथ ही पुलिस सहायता केंद्र में निपनिया मे *सहायक उपनिरीक्षक नीरज दुबे को प्रभारी अधिकारी नियुक्त करते हुए पुल 06 पुलिस अधि/कर्मचारियों का बल पदस्थ* किया गया है।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, श्रीमति सरिता सत्यनारायण ठाकुर जिला पंचायत उपाध्यक्ष बलौदाबाजार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पीताम्बर पटेल, श्री सिद्धार्थ बघेल एसडीओपी भाटापारा, उपनिरीक्षक रोशन राजपूत थाना प्रभारी भाटापारा ग्रामीण द्वारा पुलिस सहायता केंद्र परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया। आज सहायता केंद्र के उद्घाटन अवसर पर ग्राम निपानिया तथा आसपास के ग्रामवासियों ने जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए क्षेत्र में शांति व्यवस्था एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का हर संभव सहायता करने की बात कही गई है।


0 टिप्पणियाँ