पिथौरा: तेंदूपत्ता तोड़ने गए ग्रामीणों पर लकड़बग्घा ने किया जान लेवा हमला,,,,11ग्रामीण घायल एक कि हालत नाजुक,रायपुर रिफर,,,,गिरना व छिंडोली गांव का मामला ,,,वैन विभाग ने ढ़ी घायलों को 5-5 सौ रुपये की सहायता राशि,,,

पिथौरा: तेंदूपत्ता तोड़ने गए ग्रामीणों पर लकड़बग्घा ने किया जान लेवा हमला,,,,11ग्रामीण घायल एक कि हालत नाजुक,रायपुर रिफर,,,,गिरना व छिंडोली गांव का मामला ,,,वैन विभाग ने ढ़ी घायलों को 5-5 सौ रुपये की सहायता राशि,,,


पिथौरा, विकासखण्ड के ग्रान छिन्दोली एवम गिरना में तेंदूपत्ता तोड़ने गए 3 महिलाओं सहित कुल 11 ग्रामीणों को लकड़बग्घा ने हमला कर घायल कर दिया।एक ग्रामीण को प्रथम उपचार के बाद अंबेडकर अस्पताल रायपुर भेजा गया है।जबकि शेष सभी का उपचार स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है।
     मिली जानकारी के अनुसार आज गुरुवार की अलसुबह छिन्दोली और पड़ोसी ग्राम बेल्डीह के ग्रामीण अपने ग्राम के पास ही तेंदूपत्ता तोड़ रहे थे।इस बीच अचानक एक लकड़बग्घा आ धमका और तेंदूपत्ता तोड़ रहे ग्रामीणों पर हमला करने लगा इस हमले से ग्रामीणों में भगदड़ मच गई थी।घायलों में हीरा लाल (80),बेल्डीह,जाह्नवी (18) छिदोली, किरण (36), चंदर (55)  ,घासीराम (66), कोयल (28) , जागेश्वरी (60),जमलू (64) सभी छिन्दोली इसके अलावा बेल्डीह निवासी चंदर सिंह बरिहा को उच्च उपचार हेतु प्रथम उपचार के बाद रायपुर भेज दिया गया है। 
बहरहाल सभी घायलों को वन विभाग द्वारा तत्कालीक सहायता प्रत्येक घायल को 500 रुपये प्रदान कर दिए गए है।घायलों में एक ग्रामीण की अस्पताल से छुट्टी कर दी गयी है।शेष का उपचार पिथौरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ