सुहेला: छड चोरी करने वाले गिरोह का किया गया,,,, भंडाफोड़दो प्रकरण में गिरोह के कुल 06 सदस्यों को किया गिरफतार,,,,,आरोपियों से वाहन छोटा हाथी क्र. CG22 M 8414 एवं चोरी छड की बिक्री रकम ₹35,000 किया गया जप्त,,,,आरोपियों मे चोरी का छड खरीदने वाला यादव ट्रेडर्स मदिर हसौद का मालिक भी गिरफ्तार,,,,,,,,

सुहेला:  छड चोरी करने वाले गिरोह का किया गया,,,, भंडाफोड़दो प्रकरण में गिरोह के कुल 06 सदस्यों को किया गिरफतार,,,,,आरोपियों से वाहन छोटा हाथी क्र. CG22 M 8414  एवं चोरी छड की बिक्री रकम ₹35,000 किया गया जप्त,,,,आरोपियों मे चोरी का छड खरीदने वाला यादव ट्रेडर्स मदिर हसौद का मालिक भी गिरफ्तार,,,,,,,,

आपको बतादे कि छड चोरी के मामले में थाना सुहेला में दर्ज अपराध क्र. 35/2022 एवं 49/2022 धारा 379 भादवि के अज्ञात आरोपी के पता साजी हेतु अलग अलग टीम बनाकर रवाना किया गया था। उक्त प्रकृति अपराधो के संबंध में सरहदी थाना में सपर्क कर एवं मुखबीर संक्रिय कर लगातार पतासाजी किया जा रहा था। 

 मुखबीर सूचना के आधार पर रायपुर के आरोपी *01 प्रवीण उर्फ राजू उर्फ बाउ गायकवाड पिता पटवारी राम गायकवाड उम्र 26 साल साकिन बिरगाव थाना उरला जिला रायपुर* को तलब कर कडाई से पुछताछ कर ने पर बताये की अपने अन्य सार्थी रमेश यादव, संदेश यादव, लक्ष्मी कांत नेताम, संतोष डहरिया, गेंदराम सेन, दिनेश कुमार घृतलहरे, अमरजीत साहनी सभी मिलकर *छोटा हाथी वाहन क्रमांक  CG 22 M 8414*  में 26 बंडल छड को लोडकर ले जाना बताये है। आरोपीगणो से पूछताछ मे बताये की *चोरी के छड को मदिर हसौद के यादव ट्रेडर्स के यहा बेचना* बताने पर आरोपी *यादव ट्रेडर्स के मालिक राजेन्द्र पिता कृष्ण यादव उम्र 42 साल साकिन मंदिर हसौद थाना मंदिर हसौद जिला रायपुर* को हिरासत में लिया गया। उक्त आरोपीगणो के कब्जे से चोरी के छड के बिक्री रकम 35,000 रूपये को वजाप्ता सुमार किया गया एवं अपराध में प्रयुक्त वाहन छोटा हाथी किमती एक लाख को जप्त कर कब्जा पुलिस में लिया गया। प्रकरण के 03 आरोपी अन्य अपराध में जेल में निरूध्द है। आरोपीयो को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी के समक्ष पेश किया गया। उक्त कार्यवाही थाना प्रभारी उपनिरीक्षक प्रशिक्षु नरेन्द्र सिह, उपनिरीक्षक पुरूषोत्तम कुर्रे, सउनि नेतराम पटेल, पवन सिन्हा, महिला प्रधान आरक्षक पुष्पा राठौर आरक्षक प्रशांत धर दीवान, सुरेश वर्मा, शिवशंकर कुर्रे का विशेष योगदान रहा।

आरोपियों के नाम
01. प्रवीण उर्फ राजू उर्फ बाउ गायकवाड पिता पटवारी राम गायकवाड उम्र 26 साल साकिन बिरगाव थाना उरला जिला रायपुर
02. गेंदराम पिता पंचू सेन उम्र 35 साल साकिन बिलाडी थाना तिल्दा नेवरा 
03. संतोष पिता तिलकराम डहरिया उम्र 33 साल साकिन चिचोली थाना खरोरा जिला रायपुर 
04. रमेश पिता सहदेव साहू उम्र 28 साल साकिन सरोरा थाना उरला जिला रायपुर 
05. अमरजीत पिता ठक्को साहनी उम्र 25 साल साकिन जागृती नगर विरगांव
06. यादव ट्डर्स के मालिक राजेन्द्र पिता कृष्ण यादव उम्र 42 साल साकिन मंदिर हसौद थाना मंदिर हसौद जिला रायपुर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ