कसडोल: थाना कसडोल पुलिस द्वारा क्षेत्र में सिलसिलेवार चोरी की घटना को अंजाम देने वाले 02 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार,,,,एक साथ 04 चोरी के मामलों का किया गया खुलासा,,,,आरोपियों से लगभग 60 हजार का सामान किया गया बरामद,,,,,गांवों में रेकी कर सूने मकान को बनाते थे निशाना ,,,,दिन भर कबाड़ी बीनने का काम कर सुने मकान का करते थे पता तलाश,,,पुलिस की अपील, गांव में संदिग्ध प्रवृत्ति के लोगों के बेवजह घूमने की जानकारी होने पर पुलिस को दें इसकी सूचना,,,
आपको बतादे कि थाना कसडोल क्षेत्र अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार चोरी की घटनाएं घटित हो रही थी। क्षेत्र में चोरों द्वारा ऐसे मकानों को निशाना बनाया जाता था, जिनके मकान मालिक किसी कार्य से बाहर हो अथवा वह स्थान सुनसान हो। इस प्रकार की चोरी की घटनाओं को रोकना एवं चोरों की धरपकड़ पुलिस के लिए भी एक चुनौती सा बन गया था। कि इन सभी प्रकरणों में ग्राम वासियों से पूछताछ, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की सतत निगरानी एवं घटनाओं की प्रवृत्ति का सूक्ष्म आकलन करने पर यह सभी चोरियां किसी आदतन गिरोह द्वारा करना प्रतीत हो रहा था। कि मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री दीपक कुमार झा के निर्देशन में, श्री पीतांबर पटेल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं श्री सुभाष दास एसडीओपी बलौदाबाजार के मार्गदर्शन में निरीक्षक आशीष राजपूत थाना प्रभारी एवं *थाना कसडोल पुलिस की टीम द्वारा चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले 02 आरोपियों को गिरफ्तार* किया गया है।
*ये दोनों आरोपी ग्रामीण क्षेत्रों में कबाड़ी बीनने का काम करते* थे तथा इस दौरान गांव में सूने मकान का पता तलाश करते थे। *सूने मकान तथा इसके आसपास पूरे क्षेत्र की रेकी कर चोरी के लिए मकान का चिन्हाकन करते थे। तत्पश्चात मौका पाते ही चोरी की घटना को अंजाम दिया* करते थे। क्षेत्र मे कबाड़ी बीनने का काम करते रहने से लोगों का इन आरोपियों की ओर ध्यान भी नहीं जाता था। *दोनों आरोपियों से टीवी, बर्तन सहित लगभग ₹60,000 का चोरी का सामान बरामद किया गया है।* कि आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।
इन आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ पर *इनके द्वारा क्षेत्र में निम्नलिखित कुल 04 चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया* गया है
01. अपराध क्र. 149/2022 धारा 457, 511 भादवि, कसडोल नगर स्थित ट्रेजरी कार्यालय में चोरी का प्रयास।
02. अपराध क्र. 244/2022 धारा 457,380 भादवि। ग्राम गोरधा में 06 कट्टा चावल की चोरी।
03. अपराध क्र. 310/2022 धारा 457,380 भादवि। ग्राम मोहतरा में सोने की 02 माला एवं नकदी रकम की चोरी।
04. अपराध क्र. 378/2022 धारा 457,380 भादवि। ग्राम बैजनाथ में सैमसंग कंपनी का टीवी, बर्तन एवं नकदी रकम की चोरी।
*आरोपियों के नाम*
01. अजय देवार पिता संतोष देवार उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम गोधना थाना नवागढ़ जिला जांजगीर चांपा
02. मुकेश देवार पिता भुरू देवार उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम छरछेद थाना कसडोल


0 टिप्पणियाँ